सक्षम गोरक्ष प्रांत ने दृष्टि बाधित बहनों के साथ मनाया रक्षाबंधन।

सक्षम गोरक्ष प्रांत ने दृष्टि बाधित बहनों के साथ मनाया रक्षाबंधन।

   गोरखपुर गोरखपुर।

सक्षम (समदृष्टि क्षमताविकास एवं अनुसंधान मंडल) जो दिव्यांगजनों के सर्वांगीण विकास और स्वावलंबन के लिए पूरे भारतवर्ष में काम करता है . रक्षाबंधन के अवसर पर आज दृष्टि बाधित बालिका राजकीय इंटर कॉलेज नॉर्मल पर दृश्य बाधित वाहनों के साथ सक्षम तथा सक्षम से जुड़े अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रक्षाबंधन पर्व मनाया और बहनों को आश्वासन दिया कि उनके सुख-दुख में हमेशा साथ रहेंगे .इस अवसर पर सक्षम गोरक्ष प्रांत के प्रांत अध्यक्ष डॉ शिव शंकर शाही गोरखपुर महानगर अध्यक्ष डॉ मुकेश शुक्ला, डॉक्टर वाई सिंह ,डॉक्टर डीके गुप्ता, डॉक्टर अनुज मिश्रा , स्पर्श बालिका विद्यालय के प्रिंसिपल जवाहर प्रसाद,श्रीमती अंजू सिंह, महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना चंदा सहित ढेर सारे अधिकारी मौजूद थे .अपने उद्बोधन में सक्षम गोरक्ष प्रांत के प्रांत अध्यक्ष डॉ शिव शंकर शाही ने बताया की दृष्टि बाधित बहनों का मेडिकल चेकअप हमेशा करते रहेंगे ताकि इन्हें शहर में विशेष कर महिला से संबंधित समस्या के लिए इधर उधर भटकना न पडे, कोशिश की जाएगी की इन दिव्यांग बहनों को एक कंप्यूटर टीचर तथा एक योग टीचर की व्यवस्था किया जाए ताकि उनके सर्वांगीण विकास में कोई कमी न रह जाए।

Previous articleUP में 17 PPS अफ़सरो का तबादला !!
Next articleदिव्यांग बहनों के साथ मनाया गया रक्षाबंधन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here