लखनऊ।
सख्त पहरे में सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा आज से शुरू होगी।
सुबह 10 से 12 और दोपहर में 3 से 5 बजे की पालियों में होगी परीक्षा।
प्रदेश के 67 जिलों 1174 परीक्षा केंद्रों पर आज करीब 9 लाख 60 हज़ार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा।
गड़बड़ी करने वालों पर भर्ती बोर्ड, पुलिस ,एसटीएफ, प्रशासन की कड़ी नजर।
पुलिस भर्ती में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ नए कानून के तहत होगी कार्यवाही।
नए कानून में उम्रकैद तक की सज़ा और एक करोड़ रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान।
लखनऊ में आज 81 परीक्षा केंद्रों पर करीब 80 हज़ार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा ।
सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन से होगी निगरानी।
राजधानी के कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू।















