निजी चिकित्सकों की हड़ताल खत्म, ओपीडी का संचालन शुरू।

निजी चिकित्सकों की हड़ताल खत्म, ओपीडी का संचालन शुरू।

हड़ताल खत्म होने के बाद क्लिनिक में मरीज को देखते डॉक्टर। 

संतकबीरनगर। जिले के प्राइवेट चिकित्सकों ने रविवार को हड़ताल खत्म कर काम शुरू कर दिया। रविवार को ओपीडी में आए मरीजों को देखा और सलाह के बाद दवाएं लिखीं। बता दें कि कोलकाता की घटना से नाराज जिले के प्राइवेट चिकित्सकों ने शनिवार से हड़ताल कर दिया था।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर चिकित्सकों ने शनिवार सुबह छह बजे से प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी पूरी तरह से ठप कर दी थी। एसोसिएशन के

अध्यक्ष डॉ. एसबी सिंह ने कहा कि कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना शर्मसार करने वाली है। इसमें जो भी दोषी है उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इसके साथ ही चिकित्सकों की पूरी सुरक्षा सरकार को देनी होगी ताकि आगे घटना न हो सके।

ऐसी सचिव डॉ. एके चौधरी ने कहा कि एसोसिएशन सरकार से इस मामले की पूरी निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है। उन्होंने बताया कि सुबह छह बजे ओपीडी का संचालन शुरू हो गया है। आगे एसोसिएशन का जैसा निर्णय होगा उसके अनुसार रणनीति तैयार होगी।

Previous articleमारपीट मामले में आठ आरोपियों पर केस दर्ज।
Next articleयूपी में बिना वजह थानेदारों के ट्रांसफर पर रोक, डीजीपी प्रशांत कुमार ने तो दे दी कार्रवाई वाली चेतावनी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here