मारपीट मामले में आठ आरोपियों पर केस दर्ज।
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के डीघा में दो पक्षों के बीच मारपीट मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। बसलोहिया गांव निवासी राजमती चौहान ने बताया कि वह किराए के मकान में डीघा रहती हैं। 16 अगस्त को शाम पांच बजे विपक्षी विजय शर्मा, सुनैना देवी, सुलेखा, प्राची, नवरतन, सुबाष, रिमझिम और माला मकान मालिक सूर्यकला देवी और उनके लड़के को मारपीट रहे थे। घटना देखकर जब वह बीच-बचाव करने गई तो उन्हें भी पीटा।















