“एसोसिऐशन ऑफ मेसोनिक लेडिज़” संस्था का 18वां पद-ग्रहण समारोह सम्पन्न।
गोरखपुर। “एसोसिऐशन ऑफ मेसोनिक लेडिज़” गोरखपुर का 18वां शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को स्थानीय सर्वोदय हाल, निपाल लॉज, में सम्पन्न हुआ। जिसमें श्रीमती अनीता श्रीवास्तवा, अध्यक्ष और श्रीमती श्वेता श्रीवास्तवा, सचिव पद पर आसीन हुईं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो० पूनम टंडन, कुलपति-दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर ने अपने सम्बोधन में अध्यक्ष, सचिव और उनकी टीम को बधाई देते हुए महिलाओं के सामाजिक उत्थान की दिशा में कार्य करने की तथा महिलाओं को, विशेष रूप से कन्याओं की शिक्षा के लिए आगे आकर कार्य करने के लिए कहा और यह विचार व्यक्त किया कि महिलाओं के शिक्षित होने से न सिर्फ परिवार बल्कि समाज की भी प्रगति और विकास होता है, एवं उन्हें आगे बढ़ने के लिए विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि गोरखपुर के महापौर डा० मंगलेश श्रीवास्तव ने अपने सम्बोधन में महिलाओं के उत्थान के लिए संस्था द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की, और कहा कि आज भारत और पदेश सरकार महिलाओं के लिए कई सकारात्मक योजनाएँ चला रही है, जिसके लिए जरूरतमंद महिलाओं को, संस्था की तरफ से जागरूक और प्रेरित करना चाहिए जिससे वे उसका लाभ उठा सकें।
विशेष अतिथि रीजनल ग्रैण्ड बोर्ड के अध्यक्ष श्री हरिनन्दन श्रीवास्तव ने सन् 2006 से संस्था के उद्देश्यों के लिए कार्य कर रहे सभी पूर्व अध्यक्षों की सराहना करते हुए अधिक से अधिक जागरूक महिलाओं को संस्था से जोड़ने का सुझाव दिया।
अधिष्ठान अधिकारी मंकेश्वर नाथ पाण्डेय ने अध्यक्ष श्रीमती अनीता श्रीवास्तव को अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाते हुए अपने सम्बोधन में श्रीमती अनीता श्रीवास्तवा की पिछले 40 वर्षों से महिलाओं के विभिन्न संगठनों से जुड़कर सेवा कार्यों की सराहना की और कहा कि पूर्वी क्षेत्र की फी मेसेनरी की यह एक ऐसी महिला संगठन है, जिसने गत 18 वर्षों से लगातार महिलाओं के सामाजिक उत्थान की दिशा में कार्य किया है और उन्हें विश्वास है कि इस वर्ष भी कर्मठ अध्यक्ष द्वारा इस दिशा में और तेजी से कार्य किया जाएगा।
इसके बाद श्रीमती अनीता श्रीवास्तवा अध्यक्ष का परिचय, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पूर्वी नरायन पाण्डेय ने एक नये अंदाज में कराया। श्रीमती अनीता श्रीवास्तवा अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में यह विश्वास दिलाया कि, संस्था के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु सार्थक प्रयास करेंगी और सत्र के अन्त वे अपना रिर्पोट कार्ड प्रस्तुत करेंगी और उन्हें विश्वास है कि, सभी उनके कार्य से संतुष्ट होंगे। इसके बाद अध्यक्ष द्वारा संस्था की सचिव श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव, संस्था की कोषाध्यक्ष श्रीमती आरती श्रीवास्तव के नाम को घोषित किया गया तथा कार्यसमिति के अन्य सदस्यों को नामित किया, जिन्हें अध्यक्ष ने शपथ ग्रहण कराया।
मुख्य अतिथि प्रो० पूनम टंडन का परिचय सदन से डॉ० मधुलिका श्रीवास्तव ने कराया तथा संस्था की प्रार्थना को श्रीमती निकिता अस्थाना जी ने प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में गोरखपुर के सभी महिला संगठनों के अध्यक्ष, सचिव, संस्कार भारती की अध्यक्ष श्रीमती मिथलेश तिवारी, लॉज निपाल के वर्शीफुल मास्टर आलोक कुमार श्रीवास्तव, सचिव दिनेश बिहारी श्रीवास्तव, गंगादयाल श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
सभा के अन्त में आभार ज्ञापन संस्था की सचिव कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो० नमिता कुमार ने किया। श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव ने किया।















