इसी महीने लगेंगे स्मार्ट प्रीपेड मीटर।

इसी महीने लगेंगे स्मार्ट प्रीपेड मीटर।

 

गोरखपुर। बिजली निगम के अभियंताओं व कर्मचारियों के घर पर इसी महीने से स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया तेज कर दी गई है। मीटर लगने के बाद बिजली कर्मियों के परिसर में बिजली की वास्तविक खपत की जानकारी हो सकेगी। हालांकि उन्हें पहले की तरह ही फिक्स चार्ज ही देना होगा। उन्हें मीटर रिचार्ज नहीं करने पड़ेंगे। अधीक्षण अभियंता शहर लोकेंद्र बहादुर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि इस महीने के आखिर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की शुरुआत हो जाएगी। बिजली कर्मियों और सरकारी कार्यालयों में सबसे पहले ये मीटर लगाए जाएंगे। 

Previous articleहादसा बच्चों की चीख-पुकार सुनकर सहम गए राहगीर।
Next articleआईपीएस अधिकारियों के हुवे ट्रांसफर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here