गोरखपुर सीएम योगी ने बढ़ाया पहलवानों का उत्साह।

सीएम योगी ने बढ़ाया पहलवानों का उत्साह

गोरखपुर गोरखपुर

सीएम योगी शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर के मेला परिसर में नागपंचमी के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश में खेलों का बेहतरीन माहौल बना है। हमारे खिलाड़ी खेल को नई ऊंचाई पर ले जा रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि खिलाड़ियों को हर संभव मदद देकर खेल की गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाए।
सीएम योगी ने बढ़ाया पहलवानों का उत्साह।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश केसरी, उत्तर प्रदेश कुमार व उत्तर प्रदेश वीर अभिमन्यु खिताब के लिए फाइनल मुकाबला देखा। इस दौरान उन्होंने पहलवानों के बेहतरीन दांव पर ताली बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश केसरी का खिताब जीतने वाले गौतमबुद्ध नगर के जोंटी कुमार को 1.01 लाख रुपये, गदा व प्रमाण पत्र, उप विजेता मेरठ के अभिषेक को 51 हजार रुपये व प्रमाण पत्र, उत्तर प्रदेश कुमार का खिताब जीतने वाले यूपी पुलिस के आयुष को 51 हजार रुपये, गदा व प्रमाण पत्र, उप विजेता गोरखपुर के रमन को 25 हजार रुपये व प्रमाण पत्र, वीर अभिमन्यु खिताब जीतने वाले कृष्णानगर के जनार्दन को 51 हजार रुपये, गदा व प्रमाण पत्र और उप विजेता सनीस खोखर को 25 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक फतेह बहादुर सिंह, महेंद्रपाल सिंह, प्रदीप शुक्ल, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, खेल सचिव सुहास एल वाई, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष अरुणेश शाही, जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष मनीष सिंह, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, अधिकारी व गणमान्यजन मौजूद रहे। इस अवसर पर कुश्ती संघ के पदाधिकारियों ने सीएम योगी को स्मृति चिन्ह के रूप में गदा भेंट किया।

Previous articleगोरखपुर के बेतियाहाता मे गोलोक नारायण सेवक पाण्डेय के निधन के पर उनके आवास पर पहुंच कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शोकाकुल परिवार से मिले और दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्जित कर विन्रम श्रद्धांजलि दी।
Next articleहादसा बच्चों की चीख-पुकार सुनकर सहम गए राहगीर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here