भाजपा के पक्ष में डॉक्टरों ने की बैठक, टोली बनाकर वार्ड में किया प्रचार
गोरखपुर/गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर डॉक्टरों ने रविवार को चिकित्सा प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक डॉ. वाई सिंह की अध्यक्षता में बैठकर कर चुनावी रणनीति तैयार की। इसके बाद टोलियां बनाकर वार्डों में प्रचार भी किया। साथ ही भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी डॉ. मंगलेश के लिए समर्थन मांगा। डॉ. वाई सिंह ने बताया कि 28 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिकित्सक सम्मेलन में कहा था कि यदि चिकित्सक टोली बनाकर भाजपा की नीतियों को बताएं तो जीत का प्रतिशत और बढ़ेगा। बैठक में डॉ. संजीव सिंह, डॉ. दिनेश चंद्रा, डॉ. एमके गुप्ता, डॉ. राज कुमार सिंह, डॉ. रणजीत सिंह, डॉ अमित सिंह, डॉ. डीके सिंह, डॉ. नरेश अग्रवाल, डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ. पीएन सिंह, डॉ. शिव शंकर शाही, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव शामिल रहे।















