रैगिंग से परेशान जीएनएम नर्सिंग छात्रा ने की आत्महत्या।

रैगिंग से परेशान जीएनएम नर्सिंग छात्रा ने की आत्महत्या।

बाराबंकी। हिंद मेडिकल कॉलेज में पांच दिन पहले एक नर्सिंग की छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला था। परिजनों का आरोप है कि सीनियर की रैगिंग से परेशान होकर ही छात्रा ने आत्महत्या की। घटना से पहले उसने प्राचार्य से इसकी शिकायत भी की थी लेकिन उसकी शिकायत को अनसुना कर दिया था। मृतका के परिजनों की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस इस मामले में एक सीनियर छात्रा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी है। छात्रा की मां गोमती देवी ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि सलोनी जीएनएम तृतीय वर्ष की छात्रा थी। जब वह प्रथम वर्ष में थी तब उसकी रूममेट सीनियर छात्रा वर्षा यादव थी। वह लगातार सलोनी को न केवल परेशान करती थी बल्कि उसकी रैगिंग भी करती थी। आरोप लगाया कि कमरे का माहौल भी बता रहा था कि उसकी मौत संदिग्ध हालत में हुई है। मृतका सलोनी ने मौत से पहले भी घर पर फोन करके अपनी परेशानी बताई थी।मृतका के परिजनों ने सबूत के तौर पर पुलिस को एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी दी है। इसमें बताया गया कि 26 जुलाई को परेशान सलोनी ने कॉलेज के प्राचार्य से मिलकर अपनी परेशानी भी बताई थी लेकिन उन्होंने उसकी परेशानी को अनसुना करते हुए यह कर जाने के लिए कहा कि पढ़ाई के दौरान यह सब चलता है।

Previous articleउत्तरप्रदेश- IAS राधेश्याम 2012 अपर आयुक्त लखनऊ मंडल बनाये गये……!! PCS डॉक्टर सन्तोष कुमार उपाध्याय SDM हापुड़ से सिटी मैजिस्ट्रेट ग़ाज़ियाबाद बनाये गये…….!! PCS अजय अम्बस सिटी मैजिस्ट्रेट ग़ाज़ियाबाद से उप आवास आयुक्त मेरठ बनाये गये……..!!
Next articleडीएम ने पैना के शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here