जिम्मेदारों की अनदेखी पौधारोपण पर पड़ रही भारी,बकरियों का चारा बना गीडा का पौधरोपण।

बकरियों का चारा बना गीडा का पौधरोपण।

जिम्मेदारों की अनदेखी पौधारोपण पर पड़ रही भारी

रखरखाव व सुरक्षा के अभाव में सुख रहे पौधे

औद्योगिक विकास प्राधिकरण गीडा के नव सिर्जित सेक्टर 11 का है मामला

गोरखपुर/सहजनवां।

सीएम के आदेश पर 19 जुलाई को पौधे लगा कर कीर्तिमान बनाया गया मगर गीडा में पौधे लगने के एक हफ्ते के भीतर ही सूखने लगे और बचे हुए पौध बकरियो का चारा बन रहे। ऐसे में गीडा प्रशासन के जिम्मेदारों पर सवाल उठ रहे हैं। साथ ही चर्चा हो रही है कि केवल सीएम को दिखाने के लिए अफसर पौधे लगाते हैं और बाद में भूल जाते है।

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आदेश पर 19 जुलाई को प्रदेश भर में वृहद पौधारोपण अभियान चला। निजी संस्थानों के अलावा सरकारी विभागों की तरफ से भी पौधे लगाए गए। गीडा की तरफ से मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती अनुज मलिक के नेतृत्व में नव सृजित सेक्टर 11 में करीब छः हजार पौधे लगाने के दावे किए गए। अफसरों ने पौधे लगाते हुए फोटो भी खिंचवाई मगर लगाने के बाद पौधों के तरफ पलट कर भी नहीं देखा। देखरेख के अभाव में भीषण गर्मी के कारण लगाए गए पौधों सूख रहे है।और बचे पौधे बकरियो का चारा बन रहे है। पौधों के अनदेखी से आसपास के लोग सूखे हुए पौधों और बकरियों को देख कर अफसरों को कोस रहे है और चर्चा कर रहे है। कि केवल सीएम को दिखाने के लिए ही पौधे लगाए जाते है। हर वर्ष लगने वाले पौधों की देखभाल की जाए तो धरती पर हरियाली दिखेगी।

इस संबंध में ए सी ईओ गीडा आर डी पाण्डेय ने कहा कि पौधे सूखने नहीं चाहिए, यदि बकरियो द्वारा नुकसान हो रहा है तो उसके सुरक्षा की व्यवस्था होगी सुखे तो फिर नए पौधे लगाए जाएंगे।

Previous articleउत्तर भारत के राज्यों में अच्छी बारिश के आसार
Next articleप्रीति सूदन बनीं UPSC की नई चेयरमैन ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here