यातायात पुलिस ने 547 वाहनों का चलान कर 61000 रुपए जुर्माना वसुले।
गोरखपुर। अवैध तरीके से शहर में चलने वाले डग्गामार वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने किया कार्यवाही आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार के नेतृत्व में टीआई मनोज कुमार राय, टीआई अजीत कुमार पाण्डेय, टीएसआई नरेन्द्र पाल अपने सहयोगी कर्मचारी के साथ
रेलवे स्टेशन रोड एवं रोडवेज बस स्टेशन रोड पर अनाधिकृत रूप से खड़े रोडवेज बसों के विरूद्ध प्रवर्तन कार्यवाही करते हुये अनाधिकृत रूप से खड़े 5 डग्गामार बसों के विरूद्ध एम०वी०एक्ट के अन्तर्गत चालान/सीज की कार्यवाही की गयी तथा 50000 / शमन शुल्क वसुल कर राजकीय कोष में जमा कराया गया। इसके अनाधिकृत रूप से खड़े 24 चार पहिया वाहनो का चालान किया गया। सड़को पर लगे ठेले, खोमचे वालों को हटाया गया।
साथ में असुरन चौराहा से असुरन ओवरब्रिज तक पर अनाधिकृत रूप से खड़े दो/चार पहिया वाहनों के विरूद्ध प्रवर्तन कार्यवाही करते हुये अनाधिकृत रूप से खड़े 78 दो/चार पहिया वाहनों के विरूद्व एम०वी०एक्ट के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही की गयी तथा सड़को पर लगे ठेले, खोमचे वालों को हटाया गया।
वहीं यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाया गया तथा वाहन चलाते समय तीन सवारी ना बैठाने, बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन ना चलाने, वाहन को ओवर स्पीड से न चलाने के लिये आम नागरिको से अपील की गयी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 547 वाहनों का चालान विभिन्न धाराओ में किया गया तथा शमन शुल्क रू0एल 61000/- जुर्माना वसुल कर राजकीय कोष में जमा कराया गया। यह कार्यवाही निरन्तर चलती रहेगी।















