यूनिवर्सिटी में 80 हजार विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 4 हजार स्टूडेंट की मार्कशीट में हुई गलती।

यूनिवर्सिटी में 80 हजार विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 4 हजार स्टूडेंट की मार्कशीट में हुई गलती।

यूनिवर्सिटी में 80 हजार विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 4 हजार स्टूडेंट की मार्कशीट में हुई गलती

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के दीनदयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी गोरखपुर में छात्रों की सुविधा के लिए पोर्टल लॉन्च किया जाएगा. जहां पर छात्र अपने परिणाम से जुड़ी समस्या का समाधान पा सकेंगे. अब तक यूनिवर्सिटी में छात्र लापरवाही का शिकार होते थे और उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती थी. जिससे इनकंप्लीट परिणाम लेकर स्टूडेंट विभाग के चक्कर काटते थे, लेकिन अब यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट को एक ऑनलाइन व्यवस्था दी जाएगी. जिसे आने वाले कुछ दिनों में शुरू भी कर दिया जाएगा.

अब तक यूनिवर्सिटी में UG, PG के एग्जाम रिजल्ट जारी होने के बाद से ही विद्यार्थियों के सामने काफी समस्याएं आ जाती हैं. जिसे सही कराने के लिए स्टूडेंट बार-बार डिपार्टमेंट के चक्कर काटते रहते हैं. इसकी शिकायत विद्यार्थियों द्वारा लगातार विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा किया जा रहा था. इसके बाद विश्वविद्यालय द्वारा यह निर्णय लिया गया.

यूनिवर्सिटी के कई स्टूडेंट थे परेशान

दीनदयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी में इस साल लगभग 80 हजार छात्रों ने एग्जाम दिया था, जिसमें 4 हजार से अधिक स्टूडेंट का INC (इनकंप्लीट) लग गया है. (इनकंप्लीट) की सुधार के लिए स्टूडेंट अपने डिपार्टमेंट का चक्कर काटते हैं. कई बार उन्हें इस काम में ज्यादा समय लग जाता है, लेकिन पोर्टल शुरू होने के बाद स्टूडेंट को वहां सुधार के लिए आवेदन करना होगा.

आवेदन संबंधित पटल से होकर फिर डिपार्टमेंट या कॉलेज के पास अंक अपलोड करने के लिए जाएगा. अंक अपलोड होते ही, स्टूडेंट के मार्कशीट को अपडेट कर दिया जाएगा और वह सही हो जाएगा. यूनिवर्सिटी की तरफ से अभी इस पोर्टल को शुरू नहीं किया गया है, लेकिन एक हफ्ते के अंदर पोर्टल शुरू हो जाएगा.

घर से भी कर सकेंगे आवेदन

यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट INC की समस्या का समाधान पाने के लिए डिपार्टमेंट के चक्कर काटने पड़ते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन बताती हैं कि जिन छात्र-छात्राओं के रिजल्ट पर INC (इनकंप्लीट) लिखा है. उनके लिए यूनिवर्सिटी एक पोर्टल जल्द ही लॉन्च करेगा. जिसके जरिए स्टूडेंट आवेदन कर सकेंगे, आवेदन के बाद परीक्षण होगा और फिर उसके बाद स्टूडेंट के सही अंक अपलोड कर मार्कशीट अपडेट कर दिए जाएंगे. यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट इस पोर्टल की सुविधा कहीं से भी ले सकते हैं. घर बैठे भी वह इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.

Previous articleSC का बड़ा फ़ैसला- नये वकीलों को बड़ी राहत।
Next articleडीएम की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति एवं सम्भव अभियान संवेदीकरण की बैठक हुई आयोजित।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here