ग्रामीण विधायक के साथ सदर तहसील प्रशासन ने 1100 परिवारों को वितरित किया बाढ़ राहत सामग्री।

ग्रामीण विधायक के साथ सदर तहसील प्रशासन ने 1100 परिवारों को वितरित किया बाढ़ राहत सामग्री

 

गोरखपुर। ग्रामीण विधायक सिविल सर्विस कोचिंग सेंटर पर कैंप लगाकर महेवा और चकरा के 1100 परिवारों को सदर तहसील प्रशासन के साथ वितरण किया बाढ़ राहत सामग्री। ग्रामीण विधायक विपिन सिंह बाढ़ से प्रभावित ग्राम वासियों को निरंतर बाढ़ राहत सामग्री वितरित कर रहे हैं जिससे बाढ़ प्रभावित गांवों के ग्राम वासी भूखे ना सोने पाए जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश के निर्देशन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी के देखरेख में सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह अपने सहयोगी कर्मचारी कानूनगो सत्यनारायण मिश्रा लेखपाल रामकुमार गुप्ता के सहयोग से विधायक ग्रामीण विपिन सिंह महेवा और चकरा ग्राम में 1100 परिवारों को दाल चावल आलू प्याज लाई माचिस नमक सहित अन्य रोजमर्रा की वस्तुएं वितरित किए जिससे राप्ती नदी के बाढ़ से प्रभावित गांवों में कोई भी ग्रामीण भूखे ना सोने पाए विधायक ग्रामीण विपिन सिंह ने कहा कि प्राकृतिक आपदा रोकी नहीं जा सकती है बल्कि तत्परता दिखाकर हानि कम की जा सकती है हमारी सरकार ने प्रयास किया है कि सभी तक राहत सामग्री समय से पहुंचे। इसमें शासन प्रशासन के लोग लगे हुए हैं। हम लोग बाढ़ पीड़ित लोगों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रख रहे हैं और कैंप स्थापित किया गया है। सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में लेखपाल कैंप कर रहे हैं ग्रामीणों को कोई असुविधा न हो लेखपाल पूरा ख्याल रख रहे हैं लेखपाल द्वारा बराबर बाढ़ प्रभावित गांव का खबर लिया जा रहा है अगर किसी ग्राम वासी का स्वास्थ्य संबंधित किसी प्रकार की दिक्कत आ रही है तो उसे तत्काल दवा उपलब्ध कराई जा रही है बाढ़ प्रभावित ग्राम वासी के साथ सदर तहसील प्रशासन सदैव उनके साथ खड़ी है आपकी दिक्कत सदर तहसील प्रशासन की दिक्कत किसी भी ग्रामवासी को घबराने की जरूरत नहीं।

Previous articleजिला लेखपाल संघ ने अस्थाई संगठन मंत्री, मीडिया, सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया
Next articleजिला अस्पताल में रोजाना 1200 में से 150 मरीज वायरल के पहुंच रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here