कलेक्ट्रेट में सास बहू ने खुद पर डीजल उड़ेल कर किया आत्मदाह का प्रयास।

कलेक्ट्रेट में सास बहू ने खुद पर डीजल उड़ेल कर किया आत्मदाह का प्रयास।

 

महिला होमगार्डों ने बचाई जान, सूचना पर एसडीएम सदर और सीओ सदर मौके पर पहुंचे।

संतकबीरनगर – कोतवाली क्षेत्र महुई गांव में आठ जून को जमीन संबंधी विवाद में गोली मारकर स्कूल संचालक धर्मेंद्र यादव की हत्या कर दी गई थी । पीड़ित पत्नी सुमन यादव और उनकी सास प्रभावती मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंची और खुद के ऊपर डीजल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया । हालांकि मौके पर मौजूद महिला होमगार्डों ने सास बहू की जान बचाई । सूचना पर एसडीएम सदर शैलेश दुबे और सीओ बृजेश सिंह एवं महिला एसओ सरोज शर्मा भी मौके पर पहुंचकर घटना की तफ्तीश की और सास बहू को महिला थाने पर भिजवाया । 

 महुई निवासी पीड़ित पत्नी सुमन यादव का आरोप है कि उसके परिवार का गांव के फौजी बोधनाथ यादव के घर से जमीन का विवाद चल रहा है । उसी विवाद को लेकर फौजी भाइयों ने आठ जून को उसके पति धर्मेंद्र यादव गोली मारकर हत्या कर दी थी । जबकि उसके परिवार के चार लोगों को तलवार से मारकर घायल कर दिया था । इस मामले दोनों फौजी भाई समेत छह पर हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था । आरोप है कि पुलिस अभी तक आरोपी बोधनाथ की पत्नी को गिरफ्तार नहीं की है । आरोप है कि आरोपी फौजी भाइयों ने सरकारी जमीन को कब्जा कर निर्माण करवा लिया है । 30 दिन पहले नायब तहसीलदार सदर की टीम मौके पर पहुंच कर पैमाइश किया था । जिसमें आरोपी बोधनाथ यादव आदि का मकान गड़ही और बंजर की जमीन में निर्मित पाया गया था । उक्त जमीन को खाली कराने का जहमत प्रशासन नहीं उठा रहा है । इसी से परेशान होकर सास -बहू कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर खुद के ऊपर डीजल डालकर आत्म दाह करने का प्रयास किया । 

एसडीएम सदर शैलेश दुबे ने बताया कि महुई गांव पूर्व में पैमाइश कराई गई थी । आरोपी फौजी बोध नाथ यादव आदि के मकान का कुछ हिस्सा सार्वजनिक जमीन में बन पाया गया है । उक्त अवैध अतिक्रमण को जल्द ही हटवा दिया जाएगा ।

अतिक्रमण पर  प्रशासन ने बुलडोजर चलवा कर हटवा दिया।

Previous articleन्याय पाने की आस में महिला दफ्तर दफ्तर काट रही चक्कर,महिला ने खुद पर छिड़का डीजल, आग लगाने की कोशिश-आइए जाने पूरा मामला।
Next articleअब नहीं खोजना पड़ेगा एम्स थाने की पुलिस को रजिस्टर में जब्त माल, बचेगा वक्त, डीआईजी ने ई-मालखाने का की शुरुआत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here