न्याय पाने की आस में महिला दफ्तर दफ्तर काट रही चक्कर,महिला ने खुद पर छिड़का डीजल, आग लगाने की कोशिश-आइए जाने पूरा मामला।

न्याय पाने की आस में महिला दफ्तर दफ्तर काट रही चक्कर,महिला ने खुद पर छिड़का डीजल, आग लगाने की कोशिश-आइए जाने पूरा मामला।

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले कलेक्ट्रेट परिसर में एक महिला ने अपने ऊपर डीजल छिड़क कर आग लगाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद दूसरे लोगों ने किसी तरह महिला को कब्जे में लेकर उसे नियंत्रित किया। आरोप है कि महिला अपने जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत और अधिकारियों से कब्जा मुक्त करवाने की फरियाद लेकर लंबे समय से दौड़ रही थी।

मंगलवार को आजिज आकर उसने ये कदम उठाया। जानकारी के मुताबिक, महुई गोलीकांड में शामिल आरोपियों के कब्जे में की गई जमीन को मुक्त कराने के लिए महिला अधिकारियों के दफ्तर का का चक्कर लगा रही थी।

मंगलवार को न्याय न मिलने से नाराज होकर मृतक धर्मेंद्र की पत्नी और मां कलेक्ट्रेट दफ्तर पहुंच गई। दफ्तर के बाहर ही शरीर पर डीजल छिड़क लिया और आग लगाने की कोशिश करने लगी। इस दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह जाकर महिला को पकड़ लिया और हाथ से डीजल भरी बोतल छीन लिया।

घटना की जानकारी होने पर एसडीएम और सीओ भी मौके पर पहुंच गए। महिला को दो दिन में न्याय दिलाने का आश्वाशन दिया। इसके बाद महिला को थाने भेजवाया।

जिलाधिकारी संत कबीरनगर महेंद्र सिंह तंवर ने कहा क्लिक कर देखें वीडियो 

 

 

 

Previous articleदूसरे समुदाय की महिला,को घर में लाकर रखने के आरोप में केस दर्ज।
Next articleकलेक्ट्रेट में सास बहू ने खुद पर डीजल उड़ेल कर किया आत्मदाह का प्रयास।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here