पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा

पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा

संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामले में तीन आरोपियों को पकड़ कर कानूनी कार्रवाई की।
जनपद में वांछितों व न्यायालय में हाजिर न होने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। थाना कोतवाली खलीलाबाद ने वारंटी पार्वती देवी पत्नी राजाराम निवासी अईंचाकाट एवं थाना धनघटा पुलिस ने वारंटी जितेन्द्र कुमार पुत्र कमलेश निवासी ग्राम हैंसर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना बखिरा पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ कर शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की। पुलिस ने सभी आरोपियों को संबंधित मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत कर दिया।

Previous articleविधायक ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण।
Next articleदुर्घटना होने पर वाहन की पहचान होगी मुश्किल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here