नए सत्र के लिए सूर्या इंटरनेशनल की तैयारियॉ पूरी।

-नए सत्र के लिए सूर्या इंटरनेशनल की तैयारियॉ पूरी।

-वाल पेंटिग के जरिए बच्चों को पढ़ाई के लिए किया जाएगा प्रेरित।

-हाईटेक हुए पॉच कमरों का प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने किया फीता काटकर किया शुभारंभ। 

संतकबीरनगर।दो जुलाई से शुरु होने वाले नए सत्र के लिए सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद में तैयारियॉ पूरी कर ली गई है।स्कूल के नौनिहालों की शिक्षा के प्रति रुझान पैदा करने के लिए कमरों में वाल पेंटिंग के जरिए विभिन्न कलाकृतियों को उकेरते चित्र बनाए गए हैं। 

   शनिवार को विभिन्न आधुनिक तकनीक से सुसज्जित कमरों का प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी और प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने फीता काटकर उद्घाटन किया।इन कक्षाओं में एसी,प्रोजेक्टर सहित अन्य जरुरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि संस्था छात्रों को गुणवत्तापूर्ण और तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध है।इसके लिए छात्रों को हर संसाधन मुहैया कराया जाएगा।उन्होंने कहा कि जल्द ही स्कूल में डिजिटल लाइब्रेरी का भी शुभारंभ किया जाएगा।जिससे स्कूल के छात्रों को सभी किताबें स्कूल में ही आनलाइन उपलब्ध हो सके ।उन्होंने कहा कि हर साल की भॉति इस वर्ष भी 11वीं के छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किया जाएगा।जिससे उन्हें इंटरनेट और अन्य तकनीकी शिक्षा से जोड़ा जा सके।कार्यक्रम की शुरुआत मॉ सरस्वती और संस्थापक पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से हुआ। इस दौरान प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव,शरद त्रपाठी,आशुतोष पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।

Previous articleसब्सिडियरी कैंटीन का एडीजी जोन ने किया फीता काटकर उद्घाटन।
Next articleमहाराष्ट्र के नागपुर में हुए राष्ट्रीय पुलिस गेम में जिले के खिलाड़ी ने दिखाया दम – सीआरपीएफ मेरठ में है तैनाती, हरिहरपुर कस्बे के रहने वाले -25 देशों की अंतर्राष्ट्रीय हैंडबाल स्पर्धाओं में दिखा चुके दम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here