सुपरकिंड्ज एकेडमी के समर कैम्प 3.0 के समापन पर आयोजित हुआ कार्यक्रम।
बस्ती। सुपरकिड्ज एकेडमी के समर कैंप तीसरे सीजन के ग्रैंड फिनाले कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मौजूद लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बस्ती राज घराने की राज माता रानी आशिमा सिंह जी ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती का माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक एवं भाजपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष श्री महेश शुक्ला , मुरादाबाद के जिला जज श्री प्रसाद शुक्ला जी,समाजसेवी श्री संजू सिंह जी,भाजपा नेता एवं समाजसेवी श्री राणा दिनेश प्रताप सिंह जी, श्री अगम सिंह जी ,श्री राजेश त्रिपाठी जी, श्री मनोज श्रीवास्तव जी, श्री सौरभ तुलस्यान,इंजीनियर सौरभ सिंह ,इरफानभाई विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भाजपा नेता एवं प्रमुख समाजसेवी श्री संजू सिंह जी के द्वारा जी के द्वारा बच्चों को गिफ्ट देकर उत्साह वर्धन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गणेश वंदना, फादर्स डे स्पेशल”, वृद्धाश्रम पर सांची और अश्विनी सर द्वारा समाज को एक संदेश देने का प्रयास किया गया जिसमें एक बेटा अपनी मां को वृद्धाश्रम मैं कुछ दिनों के लिए छोड़कर अपने ऑफिशियल काम से कहीं चला जाता है और वह अपनी व्यस्तताओं कि वजह से मां को वापस नहीं ले जा पता है। मां हर दिन फोन करके बेटे को बुलाती और कहती कि बेटा आओ और मुझको यहां से ले चलो लेकिन बेटे को समय न मिलने के कारण वह अपनी मां को घर नहीं ले जा पाया और अंततः मां ने वृद्धाश्रम में ही प्राण त्याग दिया।”मार्शल आर्ट ट्रैनर विनीत सर द्वारा सेल्फ डिफेंस के गुण एक प्रस्तुति के द्वारा प्रदर्शित किया गया। स्कूल चले हम थीम सॉन्ग पर समर कैंप के बच्चों द्वारा घर से स्कूल स्कूल जाने तक की गतिविधियों को बहुत ही सुंदर तरीके एक स्टोरी के माध्यम से समझने का प्रयास किया गया ,सॉन्ग ट्रेनर अंशिका , अपूर्व सिंह आदि ने भी अपनी प्रस्तुति दी । सुपरकिड्ज समर कैंप का ग्रैंड फिनाले हर वर्ष स्पेशली फादर्स डे के दिन ही होता है l इस अवसर पर समर कैंप के बच्चों द्वारा ” तर रम पम पम गीत की प्रस्तुति” भी बहुत ही सराहनीय रहा l
मुख्यअतिथि राज माता रानी आशिमा सिंह जी ने संबोधित करते हुए कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा आप सबने इस तपती हुई गर्मी में अपने बच्चो को समर कैंप में आने का और स्कूल से हट कर कुछ नया सीखने का अवसर दिया, इसके लिए सभी अभिभावक बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को समर कैम्प के माध्यम से खेल खेल में पढ़ने की रुचि पैदा करने में समर कैम्प बहुत उपयोगी साबित होगा। बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए उनको स्कूल में उनके मन की चीज़ें होते रहना बेहद जरूरी है, ये कैम्प ऐसा करने में बच्चों का सहयोगी बनेगा साथ ही साथ बच्चों को और भी कई तरीके की जानकारियां जैसे सिंगिंग, डांसिंग, आर्ट एवं क्राफ्ट, सेल्फ डिफेंस सहित कई चीजें बच्चों ने सीखी है।
विशिष्ठ अतिथि राणा दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समय समय पर ऐसे कैम्प होते रहने चाहिए, सुपरकिड्ज़ बच्चों के पढ़ाई के साथ साथ उन्हें और भी कई प्रकार के प्रतिभाओं की सीख दे रहा है।
संस्था की डायरेक्टर श्वेता सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए समर कैंप के अनुभवों को साझा किया और बताया कि इस गर्मी में भी बच्चों ने बड़े ही उत्साह से कैंप में भाग लिया और प्रतिदिन योगासन, प्राणायाम, खेलकूद, डांस, सेल्फ डिफेंस के प्रशिक्षण के बाद बच्चे घर नही जाना चाहते थे। समर कैम्प के प्रतिभागियों को राज माता , महेश शुक्ला,राणा दिनेश प्रताप सिंह अगम सिंह, राजेश त्रिपाठी डायरेक्टर श्वेता सिंह,संतोष सिंह द्वारा मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर उनका उत्साहवर्धन किया और प्रशिक्षक अश्वनी राज,अंशिका, विनीत गुप्ता, रश्मि सिंह, शुभी श्रीवास्तव, शालू , शिवानी वरुण,रुचि शुक्ला , अनीता सिंह, रूपाली कसेरा ,कैंप सहयोगी बबलू , सुनील,गीता को भी स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया।
अंत में डायरेक्टर श्वेता सिंह ने सभी अतिथियों के साथ साथ स्कूल शिक्षिकाओं का आभार प्रकट किया।















