98 वर्षीय वयो वृद्ध दुर्गा प्रसाद ने 12 डी से किया मतदान वयो वृद्ध ने आम लोगों से किया अपील आप सभी लोग अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर करें मतदान।

98 वर्षीय वयो वृद्ध दुर्गा प्रसाद ने 12 डी से किया मतदान

वयो वृद्ध ने आम लोगों से किया अपील आप सभी लोग अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर करें मतदान

गोरखपुर। गोलघर स्थित वयो वृद्ध 98 वर्षीय दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव सीनियर सिटीजन के घर में जाकर चुनाव अधिकारी,कर्मचारी व बीएलओ ने कराया मतदान ।
वयोवृद्ध वरिष्ठ नागरिक दुर्गा प्रसाद ने गोरखपुर की जनता से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है ।इस वजह से प्रत्येक जागरूक नागरिक को मतदान करना आवश्यक है ।इससे आप अपने पसंद के उम्मीदवार को उच्च सदन में भेज सकते हैं और देश के विकास एवं उसकी दशा दिशा बेहतर कर सकेंगे, ऐसा करना जरूर सुनिश्चित करें ।दुर्गा प्रसाद ने कहा कि मनपसंद प्रत्याशी को वोट देने के लिए जरूर वोट डालने निकले और दूसरों को भी प्रेरित करें।इस अवसर पर चुनाव कर्मचारी, बीएलओ माधुरी सिंह मौजूद रही।

Previous articleआदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए चुनाव संपन्न कराए जवान_ नोडल अधिकारी संत कबीर नगर लोकसभा के खजनी विधानसभा में लगे जवानों को किया गया ब्रीफ।
Next articleमुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here