सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी की 80 सीटें भाजपा हार रही है

संत कबीर नगर ।।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी की 80 सीटें भाजपा हार रही है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर गरीब महिलाओं के खाते में हर साल एक लाख रुपये भेजे जाएंगे। इसके साथ ही 30 लाख नौकरियां बेरोजगारों को दी जाएगी, यह चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है।


हालांकि इस दौरान एक बार फिर भारी भड़ी उमड़ने से अव्यवस्था फैलने जैसी नौबत आ गई। सुरक्षाबलों ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में किया। अखिलेश, सोमवार को घनघटा के द्वाबा विकास इंटर कॉलेज में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि यह हमारे और आप के भविष्य का चुनाव है। आने वाली पीढ़ी का चुनाव है। इस चुनाव से संविधान को बचाया जा सकेगा। जैसे समुद्र मंथन हुआ था उसी तरह से 2024 में संविधान मंथन होने जा रहा है। एक तरफ वो लोग हैं, जो संविधान को खत्म करना चाहते हैं और दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन है, जो संविधान को बचाना चाहती है।

10 साल की केंद्र सरकार और सात साल की यूपी सरकार ने किसान, नौजवानों को धोखा देने का कार्य किया है। भाजपा ने कहा था कि सत्ता में आने के बाद किसानों की आय दोगुनी कर देंगे। किसी की आय दो गुनी नहीं हुई बल्कि जो आय थी वह भी खत्म हो गई।

किसानों को जानबुझ कर डीएपी के साथ नैनों खरीदने का दबाव बनाया। नैनों बनाने वाले भारी कमीशन देकर भारत छोड़कर चले गए। यूपी सरकार बेरोजगारों को नौकरी नहीं देना चाहती है। इसलिए हर परीक्षा का पेपर लीक करा दे रही है। युवाओं का एक तिहाई जीवन बर्बाद कर दिया। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर 30 लाख नौकरियां दी जाएंगी।

जनसभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम और संचालन जिला महासचिव विनोद यादव ने किया। जनसभा को एमएलसी किरणपाल कश्यप, विधायक त्रिभुवन दत्त, पूर्व मंत्री लालमणि प्रसाद, प्रदेश सचिव नित्यानंद यादव, केडी यादव,राम वृक्ष यादव, गौहर अली, रामा यादव, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो, विजय बहादुर यादव, सुबोध यादव, राजमन यादव, रामभवन शर्मा, राहुल यादव बादल, अजीम खान, राजेंद्र आजाद, मनोज यादव पहलवान, अंकिता बॉबी, अलगू चौहान, यूसुफ खान, हनुमान कन्नौजिया आदि ने भी संबोधित किया।

Previous articleनालो के पानी को कन्स्ट्रक्शन वेटलैण्ड सिस्टम से सफाई आदि कार्यों का सयुक्त निरीक्षण नगर आयुक्त महापौर ने किया
Next articleमतदाता पर्ची घर-घर जाकर बीएलओ स्वयं पर्ची पहुंचाएं लोकसभा चुनाव को लेकर तहसील प्रशासन अंतिम तैयारी में जुटा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here