बड़े भाई की हत्या का मुख्य गवाह था गगन, न्याय पाने की आस में परिजनों ने किया सड़क जाम ।

गोरखपुर में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में बड़े भाई की हत्या के मुख्य गवाह की मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप लगाया था कि गंगेश दत्त पांडेय उर्फ गगन की हत्या की गई थी। पुलिस की कार्रवाई से नाराज परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ रविवार को ट्रांसपोर्ट नगर से बंधे के रास्ते राजघाट थाने की तरफ जाने वाले रास्ते पर जाम लगा दिया।

मृतक की भाभी ने कैंट थाने में पांच लोगों के नाम से नामजद तहरीर दी थी। बताया जा रहा कि अभी तक केस भी दर्ज नहीं हो सका है। इसे लेकर भी लोगों में काफी नाराजगी है। रविवार को मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम हाउस से शव आने के बाद परिजनों ने सड़क पर ही शव रखकर चक्का जाम कर दिया है।

परिजनों को मनाने के लिए पुलिस की टीम भी मौके पर 

जानकारी के मुताबिक, दक्षिणी बेतियाहाता, फलमंडी के पास रहने वाले गंगेश दत्त पांडेय उर्फ गगन ( 35 वर्ष) शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अपने दो पहिया वाहन से जाते समय गणेश चौक के पास लड़खड़ा कर गिर गए।

पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी पुलिस ने परिवार के लोगों को दी गई। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने बताया कि पूर्व में बड़े भाई की हत्या में गंगेश मुख्य गवाह था। हत्या का केस इस समय न्यायालय में विचाराधीन है।

आरोप लगाया कि इसी रंजिश में उसकी जहर देकर हत्या की गई है। योगेश की पत्नी पुष्पा का आरोप है कि समझौता करने के लिए हत्यारोपी उनके परिवार पर दबाव बना रहे थे। सेवानिवृत्त प्रोफेसर के एक शिष्य ने बातचीत करने के बहाने शनिवार की सुबह उनके देवर गंगेश को बुलाया था। पुष्पा देवी ने कैंट थाना पुलिस को इस संबंध में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गंगेश को जहरीला पदार्थ दिया गया। जिसकी वजह से रास्ते में मौत हो गई।

Previous articleजिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के नेतृत्व में तामेश्वर नाथ धाम में हुआ नुक्कड़ सभा का आयोजन  कार्यक्रम में पहुचे भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद पूर्व विधायक जय चौबे का हुआ जोरदार स्वागत।
Next articleलोकसभा गोरखपुर से आज चार प्रत्याशियों ने किया नामांकन  6 प्रत्याशियों ने दूसरी तीसरी चौथी बार किया नामांकन आज गोरखपुर लोक सभा से कुल 10 पर्चे किए गए दाखिल गोरखपुर लोकसभा से आज 6 प्रत्याशियों ने लिया अपने-अपने पर्चे बांसगांव लोकसभा से दो प्रत्याशियों ने किया आज नामांकन बांसगांव लोकसभा से तीन प्रत्याशियों ने आज लिए पर्चे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here