अयोध्या जा रही निजी बस ट्रक से टकराई।

 बस्ती। अयोध्या जा रही निजी बस ट्रक से टकराई

नेशनल हाईवे पर फुटहिया फ्लाईओवर के पास निजी बस की ट्रक से टक्कर हो गई। सरैया नवीन मंडी खलीलाबाद से अयोध्या के लिए जा रही बस उल्टे साइड खड़े ट्रक में जाकर सामने से टकरा गई। हादसे में लगभग आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें आसिफ अली( 30) पुत्र सुभान अली, शाहवान अली (35) पुत्र इस्लाम अली घायल हो गए। इनके अलावा सरोज देवी (42) पत्नी राम यादव, श्रीराम यादव (50) एवं नवजात राजवीर, जो कि अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे,ये भी घायल हो गए।

इनके साथ ही ममता( 20) पुत्र जितेंद्र भी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा सड़क हादसे की सूचना पुलिस के साथ सरकारी एंबुलेस को भी दी गई। मौके पर आई 4 एंबुलेंस ने प्राथमिक उपचार कर सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

Previous articleकुसम्ही जंगल से चोरी से काट कर जा रही लकड़ी को वन अधिकारियों ने पकड़ा 
Next articleगोरखपुर ,बांसगांव लोकसभा नामांकन प्रक्रिया की सभी तैयारियां पूर्ण एडीएम सिटी, उप चुनाव अधिकारी/ एडीएम वित्त ,अपर नगर आयुक्त ने लिया स्थलीय जायजा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here