डॉ उदय प्रताप ने भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत किया.

डॉ उदय प्रताप ने भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत किया

संतकबीरनगर। सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव से बृहस्पतिवार को औपचारिक मुलाकात की। मुलाकात के बाद जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने खलीलाबाद सदर से पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव को भाजपा में शामिल होने पर बधाई दी। इस दौरान डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने फूल गुलदस्ता भेंट करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने कहा कि जिस तरीके से सभी लोग भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से खुश होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं उससे निश्चित ही संतकबीरनगर जिले में भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी सहित सभी लोग परिवार के सदस्य के रूप में है सभी का भाजपा में स्वागत है।

Previous articleडोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहन चालकों के कार्य प्रगति पर नगर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त किया.
Next articleबल्क वेस्ट जनरेटरो के कचरा निस्तारण में नगर निगम की पहल स्टार इण्टरप्राईजेज लखनऊ के साथ नगर निगम गोरखपुर ने एम0ओ0यू0 पर हस्ताक्षर किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here