रंग रोगन से लेकर रैम्प तक कराए दुरुस्त_ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट.

रंग रोगन से लेकर रैम्प तक कराए दुरुस्त_ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट

गोरखपुर।लोकसभा चुनाव को ले कर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो इसको लेकर अधिकारियों द्वारा लगातार मतदान केंद्रों का दौरा कर मतदान केंद्र पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराया गया है जिससे आने वाले मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए सदर तहसील सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी सदर लोकसभा के सदर विधानसभा ग्रामीण विधानसभा पिपराइच विधानसभा व कैंपियरगंज आंशिक विधानसभा के सुपरवाइजर के साथ बैठक कर निर्देश दिया कि अपने-अपने मतदान केंद्र के पास ग्लो साइन बोर्ड पर चिन्ह बनवाए जिससे मतदाता अपने मतदान केंद्र पर सुविधा के साथ पहुंच सके। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर ने सभी सुपरवाइजर से कहा कि रंग रोगन से लेकर रैम्प और चुनाव आयोग के नजरिये से मतदाताओं को मुहैया कराई जाने वाली सारी सहूलियते उपलब्ध कराये ताकि मतदाताओ को मतदान केंद्र तक पहुंचने में दिक्कत ना हो। इस दौरान सदर तहसीलदार विकास कुमार सिंह नायब तहसीलदार हिमांशु चुनाव का कार्य देख रहे राजू सिंह सहित समस्त सुपरवाइजर मौजूद रहे।

Previous articleग्रामीणों के प्रदर्शन का हुआ असर जागे अधिकारी पानी की सप्लाई हुई बहाल ।
Next articleफुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने पहुंचाया रैन बसेरा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here