होटल रेस्टोरेंट दुकान से अलग-अलग चार्ज निर्धारित कर वसूली करें_ नगर आयुक्त लापरवाह चार ड्राइवर को नगर आयुक्त ने किया निलंबित.

होटल रेस्टोरेंट दुकान से अलग-अलग चार्ज निर्धारित कर वसूली करें_ नगर आयुक्त

लापरवाह चार ड्राइवर को नगर आयुक्त ने किया निलंबित

गोरखपुर।नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा महानगर के जोन 5 एवं 6 में सफाई कार्यो की समीक्षा की गई समीक्षा के दौरान डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन मैं कम वसूली करने एवं कार्य में लापरवाही के कारण 4 ड्राइवर सोमनाथ सतीश बालेंदर एव संजय कुशवाहा को कार्य से निलंबित कर दिया गया इसके अलावा सफाई निरीक्षक राम विजय सुपरवाइजर आफताब एवं शहीदुल्लाह को स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने हेतु जोनल अधिकारी को निर्देश दिया गया

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन ड्राइवर नवीन एवं शैलेश ड्राइवर को वसूली बढ़ाने हेतु अंतिम चेतावनी दी गई उनके द्वारा यदि वसूली नहीं बढ़ाई जाती है तो इन्हें भी निलंबित कर दिया जाएगा सफाई निरीक्षक राम विजय पर कार्यों में लापरवाही हेतु कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई एवं इस टीम द्वारा कमर्शियल दुकानों में जाकर कलेक्शन को बढ़ावा देने हेतु निर्देश दिया गया नगर आयोग द्वारा निर्देश दिया गया कि किसी भी तरीके से घर का कूड़ा सड़क पर नहीं आना चाहिए सुपरवाइजर को भी डोर 2 डोर कूड़ा कलेक्शन ड्राइवर के साथ मिलकर शुल्क की वसूली कराये सुखा एवं गीला कूड़ा अलग देने हेतु जागरूक करें जिन ड्राइवर को निलंबित किया जा रहा है उन ड्राइवर को दोबारा कार्य पर न रखा जाए होटल रेस्टोरेंट दुकान से अलग-अलग चार्ज निर्धारित कर वसूली करें सभी गाड़ियों का रूट मैप तैयार कर जीपीएस से जोड़े जाएं तथा की ट्रिपल सी से निगरानी की जाए प्रत्येक ड्राइवर को 500 घरों की सूची उपलब्ध कराई जाए जोनल अधिकारी स्वयं होटल रेस्टोरेंट एवं बुक वेस्ट जनरेटर गार्बेज को कलेक्ट करने हेतु मालिकों से बात करें तथा इन सब की जवाब दे ही जोनल सेनेटरी अधिकारी एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी होंगे समस्त जोनल अधिकारी अपने जॉन के आत्मनिर्भर वार्डों की सूची बनाकर उपलब्ध कराये स्कूलों में इस एक्टिविटी कारण एवं निगम के सफाई वीडियो चलवाए एवं बच्चों को कूड़ा सेग्रीगेशन हेतु मोटिवेट करें जीबी पॉइंट को चिन्हित करें एवं सिटी को ओपन वेस्ट बर्निंग फ्री बनाएं बैठक में समस्त अपर नगर आयुक्त समस्त जोनल अधिकारी समस्त सफाई निरीक्षक एवं अन्य उपस्थित थे।

Previous articleसंभावित बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियों को परखा  मई के अंत तक बचाव के सभी कार्यों को पूरा कराने के निर्देश।
Next articleग्रामीणों के प्रदर्शन का हुआ असर जागे अधिकारी पानी की सप्लाई हुई बहाल ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here