रेलवे स्टेशन बाइक स्टैंड पर दोगुना शुल्क लेने का आरोप
उत्तर प्रदेश बस्ती। रेलवे स्टेशन के बाइक स्टैंड पर पार्किंग शुल्क दोगुना वसूल करने का आरोप यात्रियों ने लगाया है। अक्सर इसको लेकर विवाद भी होता रहा है। इसके बावजूद जीआरपी मूकदर्शक बनी रहती है।
यात्रियों का कहना है कि रेलवे स्टेशन परिसर में यदि कोई बाइक खड़ी कर देता है तो स्टैंड के गुर्गे उसे उठा ले जाते हैं। छोड़ने के नाम पर मनमानी रकम वसूल की जाती है। पर्ची पर शुल्क भी अंकित नहीं
रहता है। गेट पर बाइक का पार्किंग शुल्क 15 रुपये लिखा है। जब कोई बाइक पार्किंग में जमा करता है तो पीले रंग की दी जाने वाली पर्ची पर रुपये ऐसे लिखा होता है, जिसे पढ़ पानी मुश्किल हो जाता है।
आरोप है कि 15 की जगह 20 से 30 रुपये लिए जाते हैं। जब कोई शुल्क लिखे जाने की बात करता है तो उसके साथ स्टैंड के कर्मी मारपीट करते हैं। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक एमपी चतुर्वेदी ने कहा कि स्टैंड पर क्या हो रहा है, इसकी जिम्मेदारी जीआरपी की नहीं है।















