अखंड रामायण पाठ के समापन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के गांव पहुंचे जिले के चर्चित समाजसेवी डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी
– अखंड रामायण पाठ के समापन अवसर और मुंडन संस्कार कार्यक्रम में पहुंचे डॉक्टर उदय ने जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के बेटे को दिया आशीर्वाद
– जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के जन्मदिन को भी डॉक्टर उदय ने बनाया खास
– मिठाई खिलाते हुए डॉक्टर उदय ने जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव को दी जन्मदिन की बधाई
संतकबीरनगर- जिले के प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के पैतृक गांव तामाखास में आज बेटे के मुंडन संस्कार और अपने जन्मदिन के अवसर पर कल अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया था जिसका समापन किया गया मुंडन संस्कार और जन्मदिन समारोह के अवसर पर जिले के चर्चित समाजसेवी सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहित दर्जनों शैक्षणिक संस्थाओं के मालिक डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के गांव पहुंचे कार्यक्रम में पहुंचकर जहां डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के बेटे दीपांशु यादव को आशीर्वाद देते हुए उनके दीर्घायु की कामना की वही जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के जन्मदिन के अवसर पर मिठाई खिलाकर फूल गुलदस्ता भेंट करते हुए जन्मदिन कार्यक्रम को सफल बनाया इस दौरान अपने राजनीतिक गुरु डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी का जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने जोरदार स्वागत किया कार्यक्रम में सम्मिलित होकर डॉ उदय जहां कार्यक्रम को सफल बनाएं वही डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने सफल आयोजन के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव को बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान जहां राजनीतिक जगत की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रही वहीं संत कबीर नगर जिले से हजारों लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।















