मुख्य सचिव ने औद्योगिक क्रांति में सहयोग के लिए चंद्रभूषण की थपथपाई पीठ
– नोयडा की आबंटित जमीन के लिए तत्काल साधा संपर्क
बस्ती। चंद्रभूषण से मिलकर मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने विकसित भारत के सपने को साकार करने की प्रेरणा दी। अपने भ्रमण कार्यक्रम में 11 फरवरी को अपने पैतृक गांव बढ़नी मिश्र पहुंच मुख्य सचिव जहां ग्रामीणों से मिले वहीं प्रतिष्ठित उद्यमी व परिवार के सदस्य एसएसजी ग्रुप के चेयरमैन चंद्रभूषण मिश्र की पीठ भी थपथपाई। जब उन्हें यह मालूम हुआ कि क्षेत्र में औद्योगिक क्रांति की मशाल लेकर चंद्रभूषण नोयडा तक पहुंचे हैं तो वह उनके कंधे पर हाथ रखकर औद्याेगिक विकास के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। भूषण ने उन्हें जैसे ही बताया कि वह नोयडा में जिस कंपनी की स्थापना के लिए एमयू किये हैं उसकी जमीन तो उन्हें कागजों में दे दी गई है, मगर अब तक उस पर कब्जा नहीं दिलाया गया। मुख्य सचिव ने तत्काल पीडा में यमुना अथारिटी के सीईओ को निर्देशित कर दिया। उन्होंने बस्ती जिले के औद्योगिक विकास में सहयोग की जिम्मेदारी भी दे दी। मुख्य सचिव को करीब पाकर चंद्रभूषण ने जिले के औद्योगिक विकास में हर संभव कोशिश का वादा मुख्य सचिव से किया। भूषण मिश्र ने कहा कि इसी मिट्टी में वह पले बढ़े हैं। अब जब उन्हें मौका मिल रहा है तो इस जिले के उद्योग विकास में सहयोग करेंगे।















