पीएम नरेंद्र मोदी और सूबे के सीएम योगी के हाथों सम्मानित होंगे सूर्या के एमडी डा0उदय और एक्जीक्यूटिव एमडी सविता चतुर्वेदी।

पीएम नरेंद्र मोदी और सूबे के सीएम योगी के हाथों सम्मानित होंगे सूर्या के एमडी डा0उदय और एक्जीक्यूटिव एमडी सविता चतुर्वेदी।

-19फरवरी को लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का मिला न्यौता।

उत्तर प्रदेश संत कबीर नगर

—-इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में 19फरवरी को आयोजित ब्रेकिंग सेरेमनी में जिले के सबसे चर्चित समाजसेवी सूर्या संस्थान के चेयरमैन डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी और उनकी पत्नी सूर्या की एक्जीक्यूटिव एमडी सविता चतुर्वेदी देश के पीएम नरेन्द्र मोदी और सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मानित होंगे।यह सम्मान उन्हें जिले में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए निवेश करने पर हासिल होने जा रहा है।इसके लिए डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी को 19फरवरी (सोमवार) को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल होने का न्योता मिला है।

  इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का सोमवार को आयोजन होगा। जिसके मुख्य अतिथि देश के पीएम नरेंद्र मोदी और सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ होंगे। इस ब्रेकिंग सेरेमनी में जिले के 13 उद्यमियों को शामिल होने का आमंत्रण पत्र मिला है जिसमें जिले के चर्चित समाजसेवी सूर्या ग्रुप के एमडी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी और उनकी पत्नी सूर्या की एक्जीक्यूटिव एमडी सविता चतुर्वेदी का नाम शामिल है।10 करोड़ के ऊपर निवेश करने वाले इन उद्यमियों को पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ सम्मानित करेंगे।इस बात की जानकारी होने पर जिले भर से लोगों ने डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी और सविता चतुर्वेदी को बधाई दी है।

Previous articleपुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण।
Next articleहॉस्पिटल संचालक दो एंबुलेंस चालक सहित 8 को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here