नौनिहालों का शानदार प्रस्तुति देख मंत्रमुग्ध हुए लोग.

नौनिहालों का शानदार प्रस्तुति देख मंत्रमुग्ध हुए लोग.

 

धनघटा। एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर में शनिवार को वार्षिकोत्सव समारोह और गुडलक पार्टी आयोजित किया गया। जिसमे विद्यालय के नौनिहालों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर लोगों ने खूब तालिया बजाई।

 

मुख्य अतिथि खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहाकि नौनिहालों का इस तरह की प्रस्तुतियों से उनके व्यक्तित्व में निखार आता है। जिस तरह की बच्चों की तैयारियां है। निश्चित रूप से यह वर्तमान समय की सच्चाई दर्शाता है। अभिभावक भी अपने बच्चों का कौशल देख कर हर्षित है। डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने स्पष्ट किया कि शिक्षा और खेलकूद के साथ उनके व्यक्तित्व को निखारने की जिम्मेदारी भी शिक्षकों की है। प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी और शिखा चतुर्वेदी ने बच्चों की शानदार तैयारी पर उन्हें बधाई भी दिया। एमडी राकेश चतुर्वेदी ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व अतिथियो ने मां सरस्वती और संस्थापक स्वर्गीय पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्जवलित किया। गुडलक और फेयरवेल पार्टी 10 वी के छात्र छात्राओं को बोर्ड परीक्षा के लिए अतिथियों द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित किया गया। वही 12वीं के नौनिहालों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना किया। वार्षिकोत्सव समारोह में संस्थान के नौनिहालों द्वारा अलौकिक और अद्भुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत किया गया।

Previous articleनौनिहालों का शानदार प्रस्तुति देख मंत्रमुग्ध हुए लोग.
Next articleचिकित्सकों ने निकाला मरीज के पेट से लोहे का बेलन। -शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के चिकित्सकों का एक और चमत्कार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here