नव नियुक्त 21 लेखपालों ने सदर तहसील में प्रभार किया ग्रहण सेवाकाल में नालेज, स्कील व एटीट्यूट सब के अंदर होनी चाहिए _आकांक्षा

नव नियुक्त 21 लेखपालों ने सदर तहसील में प्रभार किया ग्रहण

सेवाकाल में नालेज, स्कील व एटीट्यूट सब के अंदर होनी चाहिए _आकांक्षा

गोरखपुर। शासन द्वारा नव नियुक्त लेखपालो तहसील आवंटित कर दिया गया है सदर तहसील को मिले 21 लेखपालो ने आज सदर तहसील पहुंचकर पद भार ग्रहण किया नवनियुक्त लेखपालों को नायब तहसीलदार आकांक्षा पासवान ने सदर तहसील सभागार में नव नियुक्त

लेखपालों को दायित्व और कर्तव्यों के बारे में बताया इस दौरान अधिनियम 1950 और भू व्यवस्था अधिनियम 1901 की नियमावली के बारे में जानकारी दी। भूमिधर के प्रकार से अवगत कराते हुए उन्होंने कहा कि ये तीन प्रकार के होते हैं। संक्राम अधिकार, असंक्राम अधिकारी तथा असामी। उन्होंने कहा कि आप प्रशिक्षण केन्द्र पर पूरी ईमानदारी व लगन से पूर्ण करें, जिससे आपकों आपकी सेवा काल में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। सेवाकाल में तीन चीजें नालेज, स्कील व एटीट्यूट सभी के अंदर होनी चाहिए। जब बेहतर जानकारी होती है तो नौकरी और आसान हो जाती है। दूसरा स्कील या कौशल होगा तो तभी जनता की भावनाओं को समझेंगे और उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतर सकेंगे। तीसरा समाज के प्रति सहयोग का नजरिया सबके अंदर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लेखपाल का काम 24 घंटे का होता है, क्योंकि आपदा यथा बाढ़ सूखा आदि का कोई समय नहीं होता है। आप सभी को हर समय अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए तत्पर रहना चाहिए सभी को दिए गए दायित्वों को ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए कार्य करना होगा किसी के प्रलोभन में किसी प्रकार का कोई भी कार्य न करें इस दौरान रजिस्टार कानूनगो उदय राज रतना विवेकानंद लेखपाल विकास गुप्ता मौजूद रहे।

Previous articleसही दिशा में प्रयत्न करने पर सफलता अवश्य मिलती है: डॉ उदय   – गुडलक पार्टी में विद्यार्थियों ने मचाया धमाल
Next articleभारत-नेपाल सीमावर्ती थारू जनजाति क्षेत्रों में चतुर्थ गुरू गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 9 फरवरी को होगा आयोजित  स्वास्थ्य सेवा यात्रा में 800 चिकित्सक उन्हीं के बीच रहेंगे और 290 गावों में जाकर लोगों की बीमारियों का निःशुल्क इलाज करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऑनलाइन जुड़कर कार्यक्रम का करेंगे उद्घाटन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here