सही दिशा में प्रयत्न करने पर सफलता अवश्य मिलती है: डॉ उदय
– गुडलक पार्टी में विद्यार्थियों ने मचाया धमाल
संतकबीरनगर। सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में मंगलवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं को विदाई दी गई। इस दौरान गुडलक पार्टी में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
छात्रों ने भारत की विशिष्ट पहचान अनेकता में एकता का शानदार प्रस्तुति की। इसके साथ ही कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांधा। राम आएंगे तो अंगना सजाउंगी गीत पर अभिनय किया। प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि किसी भी कार्य की सफलता के लिए प्रयास और समर्पण अतिआवश्यक है और सही दिशा में प्रयत्न करने सफलता अवश्य मिलती है। प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने कहा कि परीक्षा के लिए समय प्रबंधन एक आवश्यक कुंजी है। जिसे विद्यार्थियों को ध्यान में रखकर अपने परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र प्राप्त करने की सूचना देते हुए कहा कि परीक्षार्थियों को सभी विषयों को ध्यान में रखते हुए पाठ्यक्रम की पुनरावृति करते हुए तैयारी करनी चाहिए, क्योंकि सभी विषय महत्वपूर्ण है और परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए सभी विषयों में ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर नितेश द्विवेदी, अशोक चौबे, बलराम उपाध्याय, अविनाश श्रीवास्तव, आशुतोष पांडेय, तपस्या रानी सिंह, अर्चना सिंह, बबिता त्रिपाठी, प्रतिभा श्रीवास्तव, रूचि गोंड, श्रेया वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।















