-एक सप्सताह में मिल रही मानचित्र की स्वीकृति,आवंटियों को विलंब शुल्क से भी राहत।

एक सप्सताह में मिल रही मानचित्र की स्वीकृति,आवंटियों को विलंब शुल्क से भी राहत।

 

गोरखपुर/ गोरखपुर गीडा 
-गीडा के सुनियोजित विकास के लिए आवंटित भूखंडों पर निर्माण के लिए आवंटियों के जमा किये गए मानचित्र की स्वीकृति एक सप्ताह में दे दी जा रही है।इससे आवंटियों को विलंब शुल्क देने से भी राहत मिल रही है।गीडा के सीईओ अनुज मलिक ने बताया कि जमा मानचित्र पर नियमानुसार समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करवाते हुए दिसम्बर और जनवरी महीने में जमा मानचित्रो को स्वीकृति दी गई। साथ ही पूर्व में लंबित 35 मानचित्र स्वीकृत किये गए।शेष जमा मानचित्र आवंटियो के जरिए औपचारिकताएं पूर्ण न करने की दशा में लम्बित है।इसके पूर्व गीडा में प्रत्येक महीने औसतन 05 से 08 मानचित्र ही स्वीकृति होते थे। मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदया के निर्देशो एवं निरन्तर निरीक्षण के चलते विगत दो माह में प्रत्येक माह लगभग 18 मानचित्र स्वीकृत किये गये।आवंटियो का मानचित्र समय से स्वीकृत होने पर वे नियत तिथियों में अपना निर्माण कार्य प्रारम्भ कर सकते हैं। साथ ही विलंब शुल्क से भी उन्हें राहत मिल जाती है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में आवंटियों के जरिए जो भी मानचित्र जमा किये जा रहे उस पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है।आवंटी के जरिए सभी औपचारिकता पूर्ण होने पर लगभग 07 कार्य दिवस में मानचित्र स्वीकृति प्रदान कर दी जा रही हैं। जिससे आवंटियों को आवंटित भूमि पर निर्माण एवं इकाई स्थापित करने में सुविधा मिल रही हैं । प्राधिकरण स्तर से
मानचित्रों पर कार्यवाही हेतु ऑनलाईन किए जाने की सुविधा भी प्रक्रिया में हैं।

Previous articleएक सप्सताह में मिल रही मानचित्र की स्वीकृति,आवंटियों को विलंब शुल्क से भी राहत।
Next articleमंडलायुक्त ने मंडल स्तरीय कार्यों का किए समीक्षा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here