श्रीराम मंदिर सनातन धर्म मानने वालो को जोड़ने का कर रहा कार्य – 28 जनवरी को बस्ती जिले के कार्यकर्ताओं को मिलेगा श्रीराम लला के दर्शन का सौभाग्य

श्रीराम मंदिर सनातन धर्म मानने वालो को जोड़ने का कर रहा कार्य

– 28 जनवरी को बस्ती जिले के कार्यकर्ताओं को मिलेगा श्रीराम लला के दर्शन का सौभाग्य

 

बस्ती. बहादुरपुर। श्रीराम मंदिर के भव्य प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार से आम लोगो के दर्शन पूजन हेतु खुल जायेगा। 28 जनवरी को बस्ती जिले के कार्यकर्ताओं को श्रीराम लला के दर्शन के लिए निर्धारित हुआ है। उक्त कार्यक्रम शामिल होने के लिए भाजपा नेता विपिन त्रिपाठी ने कप्तानगंज क्षेत्र के कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर आमत्रित किया। कायकर्ता से उन्होने कहा कि श्रीराम मंदरि पूरे विश्व में रह रहे करोड़ो सनातन धर्म को मानने वालो सहित अन्य धर्मो को मानने को भी जोड़ने का कार्य कर रहा है। इसका उदाहरण है कि विश्व के चालीस से अधिक देशो के प्रतिनिधि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शामिल होने के लिए आने वाले है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृढ़ निश्चय के कारण ही मंदिर का गर्भगृह निर्धारित समय में पूरा हो गया।

श्रीराम मंदिर निर्माण से अयोध्या करोड़ो हिन्दुओं की आस्था का केन्द्र बन कर उभरा है। हम भाग्यशाली है कि श्रीराम के जमं के लिए पुत्रेष्ठि यज्ञ बस्ती के मखौड़ा धाम में होने के साथ साथ श्रीराम सहित चारो भाइयों की शिक्षा बस्ती की पावन भूमि पर हुआ।

Previous articleज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने चलाया स्वच्छता अभियान तहसील परिसर को किया साफ सुथरा
Next articleओमनी इंटरनेशनल स्कूल में रामोत्सव का कार्यक्रम आयोजित हुआ। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here