सदर तहसील समाधान दिवस में आज आए 81 मामले 9 का किया गया मौके पर निस्तारण

सदर तहसील समाधान दिवस में आज आए 81 मामले 9 का किया गया मौके पर निस्तारण

 

गोरखपुर।सदर तहसील समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक महीने के पहले और तीसरे शनिवार को तहसील समाधान दिवस आयोजित किया जाता है जो एक छत के नीचे समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहकर आए हुए समस्त फरियादियों की समस्याओं का समाधान करते हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर ने कहा कि संबंधित अधिकारीगण दिए गए निर्देशों का अनुपालन करते हुए हर फरियादियों की समस्याओं का गुणवत्ता युक्त निस्तारण करें जिससे आए हुए फरियादियों को बार-बार तहसीलों का चक्कर न लगाना पड़े सदर तहसील सभागार में आज 81 फरियादी अपनी अपनी फरियाद लेकर जॉइन मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर के पास पहुंचे थे मौके पर 9 मामलों का निस्तारण कर दिया गया शेष बचे हुए मामलों का अगले समाधान दिवस से पूर्व गुणवत्ता युक्त निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया जिन जमीनी विवादों का मामला था उन जमीनों पर जाने के लिए पुलिस और राजस्व टीम गठित की गई 2:00 बजे के बाद टीमों को रवाना किया गया। आज के तहसील दिवस में अधिकतर मामले भूमि विवाद पारिवारिक विवाद या न्यायालय में चल रहे विचाराधीन मुकदमे के मामले आए हुए थे तहसील समाधान दिवस में प्रमुख रूप से सदर तहसीलदार विकास कुमार सिंह तहसीदार न्यायिक विकास कुमार नायब तहसीलदार आकांक्षा पासवान देवेंद्र यादव अरविंद नाथ पांडे विजय यादव नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार श्रीवास्तव विडियो खोराबार आसिफ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleबस्ती ➡शराब के नशे में दुकान पर जबरन मीट मांग रहा सिपाही ➡सिपाही के ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ➡कोतवाली थाना क्षेत्र के रोडवेज के पास मीट शाप का वीडियो
Next articleसंभ्रांत व्यक्तियों ग्राम प्रधानों आम जनमानस से अपील किया जाए की 23 जनवरी तक अयोध्या ना कोई जाए _एडीजी जोन अयोध्या की तरफ कोई वाहन नहीं जाएंगे निर्धारित डाइवर्जन मार्गों से ही भेजा जाएगा _एडीजी जोन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here