CMO सिद्धार्थनगर निलंबित
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सरकारी कार्यों में लापरवाही बरतने और अनियमित के आरोप में सीएमओ सिद्धार्थ नगर डॉक्टर नरेंद्र वाजपेई को निलंबित कर दिया है सिद्धार्थनगर स्वास्थ्य विभाग में काफी दिनों से ट्रांसफर पोस्टिंग का खेल चल रहा था
10 दिन पर बदले जा रहे हैं CHC अधीक्षक।
CMO डॉ नरेंद्र बाजपेई ने 20 दिनों में कई बार बदले CHC अधीक्षक।लगातार ट्रांसफर पोस्टिंग के इस खेल से CMO डॉ नरेंद्र बाजपेई के कार्यशैली पर उठ रहे थे सवाल ।डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के बाद सिद्धार्थनगर के सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार बाजपेयी को सहारनपुर मंडल के अपर निदेशक (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) के कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। डॉ. बाजपेयी द्वारा चिकित्सकीय सेवाओं से संबंधित जनपद में संचालत राष्ट्रीय कार्यक्रमों के प्रति भी गंभीर लापरवाही बरतने एवं पद के दायित्वों का ठीक से निर्वाहन न करने संबंधित जांच के निर्देश जारी किए गए हैं। निदेशक, प्रशासन को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।















