–नि:शुल्क चिकित्सा कैंप में दृष्टि बाधित बच्चों में बॉटे कंबल।
-राजकीय बालक विद्यालय लाल डिग्गी गोरखपुर में आयोजित कैंप में हर सुविधा मुहैया कराने का दिया भरोसा।
गोरखपुर/गोरखपुर।14 जनवरी को सर्जन क्लब गोरखपुर के जरिए मेडिकल कैंप और कंबल वितरण का आयोजन हुआ।जिसमें दृष्टि बाधित छात्रों और वृद्धाश्रम में कंबल वितरित किया गया।
भीषण ठंढ के मौसम में लोगों को ठंढ से बचाने और बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की मुहिम में सक्षम गोरखपुर और सर्जन क्लब ने स्पर्श दृष्ट बाधित राजकीय बालक विद्यालय लाल डिग्गी में बच्चों को कंबल वितरित किया गया। इन बच्चों के साथ बैठकर अपनापन दिखाते हुए उन्हें अच्छी पढ़ाई तथा देश के निर्माण में बढ़ चढ़कर योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। बताया कि आने वाले दिनों में देश की बागडोर आप लोगों के हाथ होगी।राष्ट्र का विकास तुम्हारे जैसे नव युवक लोग ही करेंगे इसलिए अगर कहीं भी पढ़ाई में कोई दिक्कत हो या धन की कोई कमी हो तो उसे शिक्षको के सहयोग से पूरा किया जाएगा। कुछ बच्चों ने मेमोरी चिप्स की मॉग की। शिक्षकों ने बताया कि 16GB का यदि 60 चिप्स मिल जाए तो बच्चों की पढ़ाई बेहतर ठंग से हो सकती है।सर्जन डॉक्टर शिव शंकर शाही ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही बच्चों यह सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। कार्यक्रम में डॉक्टर शिव शंकर शाही,सक्षम प्रांत अध्यक्ष गोरक्ष प्रांत, लक्ष्मी शंकर जायसवाल प्रधानाचार्य स्पर्श बालक विद्यालय लाल दिग्गी, शिवानंद श्रीवास्तव, प्रांत सचिव गोरखनाथ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।















