वसूली शिविर में पहुंचकर जमा करें अपना कर आज शिविर में जमा किए गए 58542 रूपये

वसूली शिविर में पहुंचकर जमा करें अपना कर आज शिविर में जमा किए गए 58542 रूपये

गोरखपुर।आज जोन नं0-01, 02, एवं जोन नं0-05 के अन्तर्गत सम्पत्ति कर वसूली शिविर का आयोजन किया गया वार्ड सं0- 03 टुकड़ा नं0-01 (दिव्येश्वर मन्दिर पर) शिविर का आयोजन किया गया इसी प्रकार जोन नं0- 01, 02, एवं जोन नं0-05 में वार्ड सं0 19, 25 व 04 में विभिन्न स्थलों पर शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में कुल रूपया 58542.00 की वसूली प्राप्त हुई। दिनांक 31.01.2024 तक यह शिविर विभिन्न स्थलों पर आयोजित किये जायेगें। दिनांक 09.01.2024 को वार्ड सं0- 03 टुकड़ा नं0- 01 में दिव्येश्वर मन्दिर पर, वार्ड सं0- 15 गोपलापुर सहारा स्टेट, वार्ड सं0- 19 विजेता होटल नौसड़, वार्ड सं0- 25 रावत पाठशाला तुर्कमानपुर, वार्ड सं0- 45 फहफिल मैरेज इलाहीबाग, वार्ड सं0- 33 रसूलपुर गोरखनाथ इमामबाड़ा के पास, वार्ड सं0- 12 फुलवारी मैरेज हाल, वार्ड सं0- 32 काली मन्दिर माधोपुर, वार्ड सं0- 22 जटेपुर उत्तरी काली मन्दिर के पास, वार्ड सं0- 54 अजय यादव मा० पार्षद जी के मकान के पास आयोजित किया जायेगा। समस्त नगरवासीयों से अपील है कि इन शिविरों का लाभ उठायें और 31 जनवरी, 2024 तक अपना संपत्ति कर का भुगतान करते हुए नियमानुसार 10 प्रतिशत छूट का लाभ प्राप्त करें।

Previous articleडूब क्षेत्र में हो रहे अनाधिकृत भूखण्डीय विकास, अवैध निर्माण को कराया गया ध्वस्त
Next articleनगर निगम में सम्मिलित 10 गांव में लगाया जा रहा सोलर लाइट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here