शिविर में 150 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ

शिविर में 150 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ

संतकबीरनगर। खलीलाबाद के टेमा रहमत स्थित इंडो अमेरिकन हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमे कुल 150 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ और नि:शुल्क दवा दी गई।

डॉक्टर ए कुमार और डॉ मोहम्मद अयूब ने मरीजाें के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। इस दौरान पेट दर्द, उल्टी दस्त, बीपी, शुगर व हड्डी, अन्य से संबंधित मरीज आए। जिनका इलाज किया गया और नि:शुल्क दवा दी। मरीज संगीता, विष्णु और सुमन ने बताया कि डॉक्टर ने दवा दी है। तीन दिन बाद फिर बुलाया है। डॉ अयूब ने बताया कि अस्पताल में साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आईसीयू, एनआईसीयू, पीआईसीयू, इमरजेंसी वार्ड में स्वास्थ्य कर्मी मरीजों को बेहतर सुविधा दे रहे है। इसके साथ ही सीटी स्कैन की सुविधा भी उपलब्ध है। अस्पताल में जनहित को देखते हुए 10 रुपये में पंजीकरण किया जा रहा है। जांच करके विशेष चिकित्सक के जरिए विशेष परामर्श दिया जाता है। यहां पर सभी प्रकार की आपरेशन की सुविधा है। चिकित्सक 24 घंटे उपलब्ध रहते है। ताकि मरीजों को कोई परेशानी न हो। इस दौरान मोहम्मद इरफान इमरान, निसार अहमद समेत अन्य मौजूद रहे।

Previous articleएसपी नॉर्थ पैदल गस्त कर महिलाओं व्यापारियों आम जनमानस को सुरक्षा का कराया एहसास
Next articleचकबंदी पेशकार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here