शिविर में 80 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ

शिविर में 80 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ

 

उत्तर प्रदेश। संतकबीरनगर।

खलीलाबाद के टेमा रहमत स्थित इंडो अमेरिकन हॉस्पिटल में बुधवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमे कुल 80 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ और नि:शुल्क दवा दी गई।

डॉक्टर ए कुमार और डॉ मोहम्मद अयूब ने मरीजाें के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। इस दौरान पेट दर्द, उल्टी दस्त, बीपी, शुगर व हड्डी, अन्य से संबंधित मरीज आए। जिनका इलाज किया गया और नि:शुल्क दवा दी। मरीज संगीता, विष्णु और सुमन ने बताया कि डॉक्टर ने दवा दी है। तीन दिन बाद फिर बुलाया है।

डॉ अयूब ने बताया कि अस्पताल में साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आईसीयू, एनआईसीयू, पीआईसीयू, इमरजेंसी वार्ड में स्वास्थ्य कर्मी मरीजों को बेहतर सुविधा दे रहे है। इसके साथ ही सीटी स्कैन की सुविधा भी उपलब्ध है।

इस दौरान मोहम्मद इरफान इमरान, निसार अहमद समेत अन्य मौजूद रहे।

Previous article1993 बैच के आईपीएस डा के एस प्रताप कुमार ने एडीजी जोन गोरखपुर का पद भार ग्रहण किया
Next articleतत्कालीन एडीजी जोन/पुलिस कमिश्नर कानपुर नगर अखिल कुमार को राजपत्रिक अधिकारियों ने किया विदाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here