केट काटकर मनाया नए साल का जश्न
संतकबीरनगर। सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में मंगलवार को विद्यालय परिवार ने शिक्षकों के साथ केक काटकर नए साल का जश्न मनाया। इस दौरान एक दूसरे को बधाई दी है।
डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहाकि नए साल में बेहतर जोश व उर्जा के साथ काम करेंगे। विद्यालय में पठन पाठन कर रहे छात्रों के बेहतर शिक्षा देने का प्रयास करेंगे। यह हम सभी को संकल्प लेना होगा। उन्होंने आज समय तेजी के साथ बदल रहा है। वर्ष 2023 कब बीता यह पता नहीं चला। जिस तरह से वर्ष 2023 में छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक हासिल किया है उसी तरह से इस साल भी बेहतर अंक लाएंगे। इस दौरान केक काटकर नए साल की खुशी का इजहार किया। इस दौरान सविता चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, शरद त्रिपाठी, बलराम उपाध्याय, अशोक चौबे, ममता त्रिपाठी, बबिता पांडेय, अर्चना, आरती चौधरी, आशुतोष पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।















