ठंड दिल के रोगियों के लिए खतरनाक 

ठंड दिल के रोगियों के लिए खतरनाक 

 

गोरखपुर । लगातार तापमान मे हो रही गिरावट से ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है।

ऐसे में स्वास्थ्य की दृष्टि से सजग रहने की प्रबल आवश्यकता है। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सी असावधानी जानलेवा साबित हो सकती है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर धीरज सिंघानिया का कहना है की यह मौसम दिल के रोगियों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि ठंड की वजह से नसें ज्यादा सिकुड़ती है जिससे नसों को गर्म करने एवं एक्टिव करने के लिए शरीर मे ब्लड का फ्लो बढ़ ज्यादा है। जिसकी वजह से ब्लड प्रेसर मे काफी तेजी से वृद्धि हो जाती है जिससे हृदयघात अर्थात हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। डॉक्टर सिंघानिया यह भी कहते है की ठंड के दिनों मे लोग गरिष्ठ भोजन का सेवन अधिक करते है जिसके कारण कोलेस्ट्राल का स्तर बढ़ जाता है। यह भी हार्टअटैक का एक प्रमुख कारण है। वृद्ध व्यक्तियों को ठंड के मौसम मे अपना विशेष ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि इनका रक्त कम उम्र वाले व्यक्तियों की तुलना मे ज्यादा गाढ़ा होता है। उन्होंने कहा कि सीने मे दर्द एवं जलन, सांस लेने में तकलीफ, उलझन एवं बेचैनी, सीने पर भारीपन एवं दबाव, गर्दन कंधे एवं जबड़े मे दर्द आदि हार्टअटैक के लक्षण होते है। इस बारे में सुझाव देते हुए यह भी बताया कि हृदय रोग से ग्रसित व्यक्ति सुबह जल्दी उठने से परहेज करें, मार्निग सैर पर न निकले, ज्यादा पानी न पिए।

Previous articleस्मार्ट फोन पाकर खुश हुए छात्र
Next articleSSP गोरखपुर ने चलाई तबादला एक्सप्रेस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here