फोरलेन पर बने कट बंद होने से उद्यमियों में बढा आक्रोश रोजगार के लिए लोगों के गीडा आवागमन में भारी दिक्कतों का करना पड़ा सामना

फोरलेन पर बने कट बंद होने से उद्यमियों में बढा आक्रोश

रोजगार के लिए लोगों के गीडा आवागमन में भारी दिक्कतों का करना पड़ा सामना

गोरखपुर। पिपरौली

फोरलेन यन यच 28 के किनारे बने औद्योगिक विकास प्राधिकरण में स्थापित औद्योगिक इकाई 13, 15,व 22 ट्रांसपोर्ट नगर आवागमन के लिए कालेसर जीरो पॉइंट से सहजनवा तक फोरलेन पर चार कट बनाया गया था फोरलेन पर बढ़ते जाम को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने चारों कट पर बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन को बाधित कर दिया गया है। जिसको लेकर उद्यमियों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है इसी क्रम में चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज ने जिलाअधिकारी महोदय गोरखपुर को पत्र लिखकर कट खोलने की मांग की है।

बताते चले की गोरखपुर लखनऊ हाईवे यन यच 28 पर सहजनवा से लेकर कालेसर जीरो पॉइंट तक बड़े वाहन के आगमन के लिए चार कट बनाए गए थे इन कट से गिडा स्थित औद्योगिक इकाइयों में कार्य करने वाले श्रमिक व माल ढुलाई करने वाले बड़े वाहनों का आवागमन होता था। पिछले सप्ताह हाईवे पर जाम को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने चारों कटों को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया। और अब औद्योगिक इकाई गीड में काम करने वाले श्रमिकों को फोर व्हीलर भाई ट्रैक्टर ट्राली आवा गमन के लिए करीब छः किलोमीटर की दूरी तय कर सहजनवा के आगे शाहबाजगंज अंडरपास से आवागमन करना पड़ रहा है। और वही टू व्हीलर के लोग जान जोखिम में डालकर इस पार से उसे पार हो रहे हैं। जिसको लेकर चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज में जिलाअधिकारी गोरखपुर को संबोधित पत्र समस्या से अवगत कराया है। और मांग किया है। औद्योगिक क्षेत्र के तीनों कट पर ट्रैफिक पुलिस तैनात करने तथा छोटे वाहन ट्रैक्टर ट्राली व टू व्हीलर श्रमिकों के आवागमन के लिए कि कट से डिवाइड हटवा कर कट की लंबाई कम कर ऊंचाई बैरियर लगाने की मांग की है।

क्या कहते हैं उद्यमी

प्रवीण मोदी का कहना है कि कट बंद हो जाने से उद्योग प्रभावित हो रहा है और वही रोजगार के लिए आ रहे श्रमिकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

चेंबर का इंडस्ट्रीज के सचिव आकाश चालान का कहना है। कि कट बंद होने के कारण औद्योगिक क्षेत्र में लोडर मिट्टी लोडेड ट्रैक्टर ट्राली का रेट तो बढ़ ही गया है। उद्यमी व श्रमिकों के आवागमन में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

आईजीएल की जनसंपर्क अधिकारी डॉ सुनील मिश्रा का कहना है। फोरलेन कट को बैरिकेडिंग लगाकर बंद किया गया है। श्रमिकों के साथ ही फैक्ट्री आने वाले वाहनों के आवागमन में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिससे उद्योग भी प्रभावित हो रहा है।

क्या कहते हैं। श्रमिक

श्रमिक अमरजीत का कहना है। कि दैनिक मजदूरी करने फैक्ट्री आता हूं पर फोरलेन पार करने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

श्रमिक अमरजीत का कहना है। कि सुबह के समय तो किसी तरह से फोड़ लें इस पर से उसे पर हो जाते हैं। रात के समय फोरलेन स्पर्श से उसे पर होने में बड़ी हो रहा है।

Previous articleपटरी व्यवसाईयों ने नगर निगम का किया घेराव
Next articleअतिक्रमण अभियान के तहत सड़क पर उतरे एडीजी जोन और कमिश्नर शास्त्री चौक से बैंक रोड तक पैदल किया निरीक्षण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here