स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने कनक जेम्स एण्ड ज्वेलर्स शोरूम का किया उद्घाटन
उत्तर प्रदेश। बस्ती। रुधौली बांसी मार्ग पर स्थित कनक जेम्स एण्ड ज्वेलर्स शोरूम का उद्घाटन स्वास्थ्य राज्य मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह व विशिष्ट अतिथि जेश्प्रा ज्वेलर्स के एमडी अनूप सर्राफ ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि योगी सरकार में प्रदेश के उद्योगपतियों एवं व्यापारियों को काफी राहत मिली है। यही कारण है कि आज ग्रामीण क्षेत्रों में भी विभिन्न व्यवसायों से संबंधित बड़े ब्रांड के प्रतिष्ठान लगातार खुल रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तायुक्त सोने चांदी के आभूषणाें का शोरूम खुलना अच्छी बात है। अब गांव तक लाेगों को गुणवत्ता युक्त आभूषण मिलेंगे। वरिष्ठ समाजसेवी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अब तक इस क्षेत्र में ऐसा कोई प्रतिष्ठान नहीं था, इसी को देखते हुए उच्च गुणवत्तायुक्त व विश्वसनीय शोरूम खोल दिया गया है। इससे क्षेत्र के लोगो को गुणवत्तायुक्त आभूषण व सोने चांदी के अन्य सामान आसानी से मिल सकेंगे। कार्यक्रम में हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत बलराम दास व बस्ती के छोटे राजा कुंअर कामेश्वर प्रताप सिंह ने प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर शिवांग सिंह व देवांग सिंह को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. रमाकांत दूबे, डॉ. एसके सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह, पं. सरोज मिश्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे।















