माफिया सुधीर सिंह की 100 करोड़ की संपत्ति जब्त
गोरखपुर पुलिस ने माफिया सुधीर सिंह पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने माफिया की करीब 82 डिसमिल जमीन जब्त की है। जब्त की गई भूमि की कीमत लगभग 100 करोड़ 5 लाख रुपया है। यह संपत्ति सुधीर सिंह, उसकी पत्नी पूनम सिंह और भाई स्व. उदयवीर सिंह के नाम से सरकारी रिकार्ड में दर्ज थीं। जो दान के रूप में रजिस्ट्री कराई गई थी।
पुलिस के मुताबिक, माफिया सुधीर सिंह पर दर्ज 29 केस के बाद प्रशासन ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। गीडा पुलिस ने रविवार को सहजनवां तहसील के कालेसर स्थित करीब 81.5 डिसमिल जमीन को जब्त की।
82 डिसमिल जमीन हुई जब्त
SP नार्थ मनोज अवस्थी, सीओ रत्नेश्वर सिंह, नायब तहसीलदार भानू प्रताप सिंह की मौजूदगी में सुधीर सिंह के नाम से दर्ज 21 डिसमिल, सुधीर सिंह की पत्नी पूनम सिंह के नाम से दर्ज 44.5 डिसमिल और सुधीर सिंह के भाई स्व. उदयवीर सिंह के नाम से दर्ज 18 डिसमिल जमीन की जब्त किया गया
अभी 300 करोड़ की सम्पत्ति और होगी जब्त SP नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया, जब्त की गई संपत्ति की कीमत 100 करोड़ 5 लाख रुपया के आसपास है। सुधीर प्रदेश के 61 माफियाओं की सूची में शामिल है। वह वर्तमान में जेल में है। इस संबंध में एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि 100 करोड़ की संपत्ति रविवार को गैंगेस्टर एक्ट के तहत जब्त हुई है। बाकी 300 करोड़ की संपत्ति आने वाले दिनों में जब्त की जाएगी।
सरेंडर कर खुद जेल जा चुका है सुधीर अप्रैल महीने में कोर्ट ने एक मुकदमे में सुधीर सिंह का वारंट जारी किया था। जिसके बाद पुलिस गोरखपुर और लखनऊ में सुधीर को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी बीच चकमा देकर एक पुराने मामले में सुधीर सिंह ने महाराजगंज कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बताया जा रहा है कि माफिया कई लग्जरी गाड़ियों और भीड़ के साथ सरेंडर करने पहुंचा था। इसके बाद भी पुलिस को भनक नहीं लगी।















