माता की चौकी कार्यक्रम में देवी गीतों पर झूमे लोग
– सप्तमी के अवसर पर माता की चौकी कार्यक्रम हुआ
संतकबीरनगर। सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी परिसर में नवरात्र के सप्तमी के अवसर पर माता की चौकी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान विद्यालय की शिक्षिकाओ ने देवी गीतों को प्रस्तुत किया।
देवी की चौकी कार्यक्रम में भक्ति भाव से शिक्षक शिक्षिकाओं ने एक से एक भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को झूमने को मजबूर कर दिया। अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली, तेरे ही गुण गायें भारती, ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती, भगवान गणेश जी की स्तुति गणपति बप्पा मोरया, हनुमान जी का भजन राम नाम जपते हैं मस्ती में रहते हैं आदि भजनों पर लोग झूमते रहे। कार्यक्रम के अंत में आरती के साथ जागरण का समापन हुआ। इससे पूर्व कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मां दुर्गा की पूजा की। इस अवसर पर प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी, सविता चतुर्वेदी, राकेश चतुर्वेदी, जीपीएस महाविद्यालय के प्राचार्य सीपी श्रीवास्तव, शुभी देवी महिला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ चिंतामणि उपाध्याय, सूर्या एकेडमी के प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव, बबिता त्रिपाठी, अर्चना श्रीवास्तव, तपस्या रानी, आरती चौधरी, सुशील सिंह आदि लोग मौजूद रहे।















