“चाणक्य लाइब्रेरी” का पूर्व प्रमुख व एस आऱ एकेडमी के एमडी राकेश चतुर्वेदी ने फीता काटकर किया उद्घाटन
लाइब्रेरी के संचालक हिमांशु दुबे ने फूल माला और बुके देकर मुख्य अतिथि राकेश चतुर्वेदी का किया भव्य स्वागत

संतकबीरनगर-नाथनगर ब्लॉक अंतर्गत महुली क़स्बा में आज चाणक्य लाइब्रेरी का पूर्व प्रमुख व एस आऱ एकेडमी के एमडी राकेश चतुर्वेदी ने फीता काटकर उद्घाटन किया गया.नाथनगर ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवम् एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के एमडी राकेश चतुर्वेदी रविवार को महुली में स्थापित चाणक्य लाइब्रेरी का उद्घाटन के पहले संचालक हिमांशु दूबे और उनके सहयोगियो ने फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया।इस दौरान श्री चतुर्वेदी ने संचालक हिमांशु के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके भविष्य की कामना किया और कहा कि आज कंप्टीशन के इस दौर में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नौनिहालों को कई महत्वपूर्ण पाठ्यपुस्तिकाओ और नोट्स की जरूरत पड़ती है। ऐसे में चाणक्य लाइब्रेरी इन युवाओं के कैरियर को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका साबित कर सकती है।अंतर्राष्ट्रीय शायर असद महताब ने अपने शायराना अंदाज में जहां मुख्य अतिथि का इस्तकबाल किया वहीं चाणक्य लाइब्रेरी के संचालक हिमांशु के उज्जवल भविष्य की कामना भी किया। पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने युवाओं की हौसला अफजाई के लिए 11 हजार रुपए का पुरस्कार भी भेंट किया।लाइब्रेरी के संचालक हिमांशु दुबे ने कहा कि उनका और उनकी टीम का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को बेहतर पाठ्यपुस्तकों का ज्ञान उपलब्ध हो सके। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान शमशाद अहमद गामा, सूरज मिश्रा, सर्वेश मिश्र, मस्लाहुद्दीन, सुखई सहित तमाम युवा और अभिभावक भी मौजूद रहे।















