बस्ती जिले में कसौधन समाज को पिछड़ी जाति प्रमाणपत्र जारी नही होने पर लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट नही।

बस्ती जिले में कसौधन समाज को पिछड़ी जाति प्रमाणपत्र जारी नही होने पर लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट नही

उत्तर प्रदेश। बस्ती

सोमवार रात्रि को नगर पंचायत कप्तानगंज बाजार की बैठक अंश वस्त्रालय कप्तानगंज बाजार में हुई। कार्यक्रम में अखिल भारतीय वैश्य कसौधन महासभा ट्रस्ट पंजीकृत के कसौधन परिवार के गठन विस्तार की चर्चा हुई / कप्तानगंज नगर इकाई के नरेंद्र कसौधन जी, ठाकुर प्रसाद कसौधन, रामप्रसाद कसौधन, चिरौंजी कसौधन को नगर संरक्षक,राजकुमार कसौधन को नगरअध्यक्ष, रत्नेश कसौधन को नगर महामन्त्री, राम बहाल कसौधन को वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष, अजय कसौधन जी,सुजीत कसौधन कसौधन,रामकुमार कसौधन,सुनील कसौधन को नगर उपाध्यक्ष,रजत कसौधन, शिवा कसौधन ,शिवम कसौधन पंकज कसौधन,रमेश कसौधन को नगर मन्त्री का पद और अर्जुन कसौधन को जिला मन्त्री का पद पर मनोनीत किया गया।बैठक में कसौधन की पिछड़ी जाति प्रमाण पत्र अगर बनना शुरू नही होगा तो बस्ती मे लोकसभा चुनाव के पहले कसौधन समाज बहुत बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।इस बार आर पार की लड़ाई होगी।

जारी न होने की दशा में कसौधन समाज लोकसभा में भाजपा को वोट नही करेगा। हर बार जनप्रतिनिधियों एवम जिला प्रशासन ने कोरा आश्वासन दिया,

कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कसौधन, राष्ट्रीय मंत्री ध्रुव कसौधन ,प्रदेश सलाहकार कसौधन जयंती लाल कसौधन,मंडल उपाध्यक्ष/ जिलाध्यक्ष सुनील कसौधन जी ,जिला संगठन महामंत्री माता प्रसाद कसौधन, जिला महामंत्री संजय कसौधन, सहित कप्तानगंज बाजार के समस्त कसौधन परिवार के गणमान्य मौजूद रहे।

Previous articleअचानक मोबाइल में आया आपदा का मैसज, भयभीत हो गए लोग
Next articleमारकंडे अध्यक्ष कुंदन उपाध्यक्ष भूपेंद्र महामंत्री निर्वाचित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here