सुनीता सिंह को मिली तिवारीपुर थाने की जिम्मेदारी

सुनीता सिंह को मिली तिवारीपुर थाने की जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश। गोरखपुर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण मिलने से पहले ही राज्य के हर जिले में एक थाने को महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया है। उनके इस फैसले के बाद गोरखपुर शहर के तिवारीपुर थाने पर महिला थानेदारों की तैनाती कर दी गई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने सुनीता सिंह को तिवारीपुर थाने का नया थानेदार नियुक्त कर दिया है। जबकि, इससे पहले तिवारीपुर थाने पर तैनात रहे दीपक सिंह को पुलिस कप्तान ने क्राइम ब्रांच भेज दिया।

राजकुमारी महिला थाना प्रभारी दरअसल, गोरखपुर में कुल 29 थाने हैं। लेकिन, महिला थाने को छोड़कर अब तक किसी भी थाने पर कभी महिला थाना प्रभारी की नियुक्ति नहीं हुई। वहीं, महिला थाना प्रभारी रहीं प्रभा सिंह को भी कुछ दिनों पहले ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हटा दिया था। तभी से यह थाना खाली चल रहा था। अभी दो दिन पहले ही राजकुमारी शुक्ला को महिला थाना की कमान सौंपी गई है। जबकि, इससे पहले वे राजघाट थाने पर तैनात थीं।

Previous articleयात्री के जानकारी छठ और दिवाली के लिए अभी से ट्रेने हुईं फुल
Next articleयूपी के मुख्य सचिव DS मिश्रा ने 75 IAS अफ़सरो को जिलो में नोडल अफ़सर बनाकर भेजा,देश में 1 अक्टूबर को स्वच्छता सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है ऐसे में उत्तर प्रदेश नगर विकास ने भी UP के 75 जिलों में विशेष सफाई अभियान चलाया है जिसके तहत 75 जिलों में IAS अफ़सरो को तैनात किया गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here