देवरिया सदर कोतवाली पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही अवैध हुक्काबार पर हुक्का, तम्बाकू आदि के साथ कुल 12 लोगों को किया गिरफ्तार

देवरिया सदर कोतवाली पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही
अवैध हुक्काबार पर हुक्का, तम्बाकू आदि के साथ कुल 12 लोगों को किया गिरफ्तार ।

देवरिया ।पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर  श्रीयश त्रिपाठी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष डीके मिश्रा कोतवाली मय पुलिस टीम द्वारा शहर के हनुमान मन्दिर रोड स्थित प्रभावती काम्पलेक्स में अरविन्द यादव पुत्र शम्भू यादव की दुकान में अवैध रूप से संचालित हुक्काबार पर दबिश देते हुए मौके से कुल 12 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा हिरासत में लिए गए 12 अभियुक्तों सहित हुक्काबार संचालक अरविंद के विरुद्ध थाना कोतवाली पर अंतर्गत धारा कोप्ता एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Previous article2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन गोरखपुर अशफ़ाकउल्ला खान प्राणी उद्यान दर्शकों के लिए खुला रहेगा
Next articleयात्री के जानकारी छठ और दिवाली के लिए अभी से ट्रेने हुईं फुल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here